भूतकाल – परिभाषा, भेद और उदाहरण – हिन्दी व्याकरण
भूतकाल किसे कहते है?
परिभाषा – क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय में किसी कार्य के होने या उसके पूरा हो जाने का बोध होता है, उसे भूतकाल कहते हैं।
सरल शब्दों में – जो क्रिया बीते हुए समय का बोध कराए, उसे भूतकाल कहते हैं।
उदाहरण –
- राम विद्यालय गया।
- सीता ने भोजन किया।
- मोहन ने पुस्तक पढ़ी।
- बच्चे मैदान में खेले।
- मैं कल बाजार गया था।
इन सभी वाक्यों में गया, किया, पढी, खेले और गया था से बीते समय में कार्य होने का पता चलता है, इसलिए ये भूतकाल के उदाहरण हैं।
भूतकाल भेद-
हिंदी व्याकरण में भूतकाल के मुख्यतः 6 भेद होते है।
- सामान्य भूतकाल
- आसन्न भूतकाल
- पूर्ण भूतकाल
- अपूर्ण भूतकाल
- संदिग्ध भूतकाल
- हेतुहेतुमद् भूतकाल
1. सामान्य भूतकाल-
परिभाषा – जिस क्रिया से यह पता चले कि बीते हुए समय में कोई कार्य सामान्य रूप से हुआ और समाप्त हो गया, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं।
- इसमें कार्य के अभी – अभी होने, पहले ही समाप्त हो जाने, जारी रहने या उसके होने पर संदेह जैसी विशेष बात नही बताई जाती।
सामान्य भूतकाल की विशेषताएँ –
- कार्य बीते समय में होता है
- कार्य के पूरा होने का सामान्य बोध होता है
- इसमें केवल घटना के घटित होने की सूचना होती है
उदाहरण –
राम बाजार गया।
- कर्ता = राम
- क्रिया = गया
- समय = बीता हुआ समय
- काल = सामान्य भूतकाल
क्योंकि राम का बाजार जाना बीते समय में हुआ।
सामान्य भूतकाल के अन्य उदाहरण –
- राम विद्यालय गया।
- सीता ने भोजन किया।
- मोहन ने पुस्तक पढ़ी।
- बच्चों ने मैदान में खेला।
- मैंने कल बाजार देखा।
2. आसन्न भूतकाल-
परिभाषा – क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय में किसी कार्य के अभी-अभी पूरा होने का बोध हो, उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं।
आसन्न का अर्थ है निकट, पास या अभी – अभी हुआ
आसन्न भूतकाल की मुख्य विशेषताएँ-
- कार्य हाल ही में हुआ होता है
- कार्य का प्रभाव वर्तमान में रहता है
- है/हैं’ आदि का प्रयोग प्रायः होता है
- अभी, अभी-अभी, हाल ही में आदि शब्द मिल सकते हैं
उदाहरण –
राम अभी-अभी बाजार से आया है।
- कर्ता = राम
- क्रिया = आया है
- समय = बहुत हाल का बीता हुआ समय
- विशेषता = कार्य अभी – अभी पूरा हुआ
- काल = आसन्न भूतकाल
यहाँ राम का बाजार से आना बीते समय में हुआ है, लेकिन वह घटना बहुत हाल की है। इसलिए इसे आसन्न भूतकाल कहते हैं।
आसन्न भूतकाल के अन्य उदाहरण –
- राम अभी-अभी विद्यालय से आया है।
- सीता ने अभी भोजन किया है।
- मोहन अभी बाजार से लौटा है।
- मैने आम खा लिया है।
- सिपाही ने चोर को पकड़ लिया।
3. पूर्ण भूतकाल-
परिभाषा – क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय में किसी कार्य के पूरी तरह समाप्त हो जाने का बोध हो, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं।
- यहाँ पूर्ण का अर्थ है पूरी तरह समाप्त हो जाना
पूर्ण भूतकाल की विशेषताएँ-
- कार्य पूरी तरह समाप्त हो चुका होता है।
- कार्य भूतकाल में किसी दूसरे समय से पहले पूरा हुआ होता है।
- वाक्य के अंत में सामान्यतः था, थी, थे, थीं का प्रयोग होता है।
- वाक्य के अंत में चुका, चुकी, चुके का प्रयोग अक्सर मिलता है।
उदाहरण –
राम के स्टेशन पहुँचने से पहले ट्रेन छूट चुकी थी।
- ट्रेन छूटी
- राम स्टेशन पहुँचा
इनमें ट्रेन का छूटना पहले ही पूरा हो चुका था, उसके बाद मैं स्टेशन पहुँचा। इसीलिए छूट चुकी थी पूर्ण भूतकाल है।
पूर्ण भूतकाल के अन्य उदाहरण –
- राम विद्यालय जा चुका था।
- सीता भोजन कर चुकी थी।
- मोहन ने पुस्तक पढ़ ली थी।
- वीर स्कूल गया था।
- राम ने रावण को मारा था।
4. अपूर्ण भूतकाल-
परिभाषा – क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय में किसी कार्य के जारी रहने या उसके पूरा न होने का बोध हो, उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं।
यहाँ अपूर्ण का अर्थ है जो कार्य पूरा नहीं हुआ था या जिसके पूरा होने की जानकारी नहीं मिलती।
अपूर्ण भूतकाल की विशेषताएँ –
- कार्य भूतकाल में जारी रहता है।
- वाक्य के अंत में प्रायः रहा था, रही थी, रहे थे शब्द आते है।
- कार्य के पूरा होने का बोध नहीं होता।
- किसी निश्चित भूतकालीन समय पर चल रही क्रिया बताई जा सकती है।
- दूसरी घटना के समय कोई कार्य चल रहा हो सकता है।
उदाहरण –
राम पुस्तक पढ़ रहा था।
- कर्ता = राम
- क्रिया = पढ़ रहा था
- कार्य की स्थिति = पढने का कार्य जारी था
- कार्य के पूर्ण होने की जानकारी = नही
- काल = अपूर्ण भूतकाल
अर्थात् उस समय राम पढ़ने की क्रिया कर रहा था, लेकिन यह नहीं बताया गया कि उसने पुस्तक पूरी पढ़ ली थी या नहीं।
अपूर्ण भूतकाल के अन्य उदाहरण –
- राम पुस्तक पढ़ रहा था।
- सीता खाना बना रही थी।
- मोहन विद्यालय जा रहा था।
- बच्चे मैदान में खेल रहे थे।
- मैं उस समय खाना खा रहा था।
5. संदिग्ध भूतकाल-
परिभाषा – क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय में किसी कार्य के होने के बारे में संदेह, अनुमान या संभावना का बोध हो, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं।
यहाँ संदिग्ध का अर्थ है जिसके बारे में निश्चितता न हो।
संदिग्ध भूतकाल की मुख्य विशेषताएँ –
- कार्य भूतकाल में हुआ माना जाता है
- कार्य के होने की निश्चितता नहीं होती
- अनुमान या संभावना का भाव होता है
- वाक्य के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे आदि शब्द का प्रयोग किया जाता है
उदाहरण –
राम घर गया होगा
इस वाक्य में बोलने वाला यह निश्चित रूप से नहीं कह रहा है कि राम घर गया ही है। वह केवल अनुमान लगा रहा है, कि शायद राम घर गया होगा। इसलिए गया होगा संदिग्ध भूतकाल है।
संदिग्ध भूतकाल के अन्य उदाहरण –
- पिताजी कार्यालय से आ गए होंगे।
- उसने पुस्तक पढ़ी होगी।
- शायद कल वर्षा हुई होगी।
- किसान ने खेत में बीज बोए होंगे।
- ट्रेन स्टेशन पर पहुँच गई होगी।
6. हेतुहेतुमद् भूतकाल-
परिभाषा – क्रिया के जिस रूप से भूतकाल में किसी कार्य के होने की शर्त पर दूसरे कार्य के होने का बोध हो, उसे हेतुहेतुमद् भूतकाल कहते हैं। इसमें पहला कार्य नहीं हुआ, इसलिए दूसरा कार्य भी नहीं हो सका।
यहाँ हेतु का अर्थ है कारण या शर्त और हेतुमद् का अर्थ है उस कारण/शर्त से युक्त।
हेतुहेतुमद् भूतकाल की मुख्य विशेषताएँ –
- इसमें दो कार्यों का संबंध होता है
- एक कार्य दूसरे कार्य पर निर्भर होता है
- शर्त पूरी नहीं हुई होती
- इसमें कल्पना या संभावित परिणाम का भाव होता है
उदाहरण –
यदि राम मेहनत करता, तो वह परीक्षा में पास हो जाता।
- राम का मेहनत करना = कारण/शर्त
- राम का पास होना = परिणाम
राम ने मेहनत नहीं की, इसलिए वह पास नहीं हुआ। अर्थात् पास होना, मेहनत करने पर निर्भर था, इसलिए यह हेतुहेतुमद् भूतकाल है।
हेतुहेतुमद् भूतकाल के अन्य उदाहरण –
- यदि वह समय पर आता, तो ट्रेन न छूटती।
- सोहन मेहनत किया होता, तो मैं परीक्षा में पास हो गया होता।
- वह पढता तो उत्तीर्ण हो जाता।
- यदि तुम मुझे बताते, तो मैं तुम्हारी सहायता कर देता।
- यदि वह जल्दी निकलता, तो बस मिल जाती।
भूतकाल FAQs-
प्रश्न- भूतकाल किसे कहते है?
उत्तर- क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय में किसी कार्य के होने या उसके पूरा हो जाने का बोध होता है, उसे भूतकाल कहते हैं।
प्रश्न- भूतकाल के मुख्यतः कितने भेद होते है?
उत्तर- हिन्दी व्याकरण में भूतकाल के मुखतः 6 भेद होते है
प्रश्न- क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय में किसी कार्य के अभी-अभी पूरा होने का बोध हो उसे कौन सा भूतकाल कहते है?
उत्तर- आसन्न भूतकाल
प्रश्न- पूर्ण भूतकाल किसे कहते है?
उत्तर- जिस क्रिया से पता चले कि कार्य भूतकाल में पूरी तरह समाप्त हो चुका था उसे पूर्ण भूतकाल कहते है
प्रश्न- जिस क्रिया से भूतकाल में किसी कार्य के होने का संदेह या अनुमान हो, वहाँ कौन सा भूतकाल होता है?
उत्तर- संदिग्ध भूतकाल
