उपसर्ग किसे कहते है – परिभाषा, भेद, उपयोग और उदाहरण

उपसर्ग किसे कहते है?

उपसर्ग शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है-

उप + सर्ग

  • उप = समीप/पास
  • सर्ग = जोड़ना/सृष्टि करना
  • अर्थात् जो शब्द के पहले जुड़ता है, उसे उपसर्ग कहा जाता है।

परिभाषा– उपसर्ग वह शब्दांश या अव्यय है जो किसी शब्द के आरंभ में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन, विशेषता या नवीनता उत्पन्न करता है, उसे उपसर्ग कहते हैं।

सरल शब्दों में – जो शब्दांश किसी शब्द के पहले लगकर उसके अर्थ को बदल देता है या उसमें विशेष अर्थ उत्पन्न करता है, वह उपसर्ग कहलाता है।

उपसर्ग की विशेषताएँ –

  • उपसर्ग शब्द के पहले लगाया जाता है।
  • उपसर्ग स्वयं सामान्यतः स्वतंत्र शब्द रूप के रूप में प्रयुक्त नही होता।
  • उपसर्ग के जुड़ने से मूल शब्द के अर्थ में परिवर्तन हो सकता है।
  • एक ही मूल शब्द में अलग – अलग उपसर्ग लगाकर अलग – अलग अर्थ वाले शब्द बनाए जा सकते है।
  • उपसर्ग शब्द के अर्थ में वृद्धि, कमी, निषेध, विरोध, निकटता, दूरी, अधिकता आदि का भाव उत्पन्न कर सकता है।

उदाहरण

  • प्र + हार = प्रहार
  • अनु + शासन = अनुशासन
  • सु + गंध = सुगंध
  • दु + गंध = दुर्गंध
  • + सत्य = असत्य

यहाँ प्र, अनु, सु, दु, अ उपसर्ग हैं।

उपसर्ग के भेद-

उपसर्ग के मुख्यतः 3 भेद होते है।

1. संस्कृत के उपसर्ग
2. हिंदी के उपसर्ग
3 . विदेशी के उपसर्ग

1. संस्कृत उपसर्ग-

परिभाषा – जो उपसर्ग संस्कृत भाषा से हिंदी में आए हैं, उन्हें संस्कृत उपसर्ग कहते हैं।

संस्कृत के उपसर्गों की संख्या 22 मानी जाती है।

प्र, परा, अप, सम्, अनु, अव, निस्/निः, निर्, दुस्/दुर्, वि, आ, नि, अधि, अपि, अति, सु, उत्/उद्, अभि, प्रति, परि, उप,अ

संस्कृत के कुल 22 उपसर्गों के उदाहरण उदाहरण –

क्रम उपसर्ग सामान्य अर्थ उदाहरण
1 प्र आगे, विशेष प्रगति, प्रचार
2 परा विपरीत, दूर पराजय, पराभव
3 अप बुरा, हीन, दूर अपमान, अपकार
4 सम् अच्छी तरह, पूर्ण सम्मान, संग्रह
5 अनु पीछे, अनुसार अनुकरण, अनुशासन
6 अव नीचे, हीन अवतरण, अवगुण
7 निस्/निः बाहर, रहित निष्कपट, निःशब्द
8 निर् बिना, बाहर निर्दोष, निर्माण
9 दुस्/दुर् बुरा, कठिन दुर्गंध, दुराचार
10 वि अलग, विशेष विरोध, विभाग
11 निकट, पूर्णता आगमन, आकर्षण
12 नि नीचे, भीतर निवास, निपात
13 अधि ऊपर, अधिक अधिकार, अधिपति
14 अपि ऊपर/निकट अपिधान आदि
15 अति अधिक, सीमा से परे अत्याचार, अतिशय
16 सु अच्छा, सुंदर सुगंध, सुयोग
17 उत्/उद् ऊपर, बाहर उत्थान, उद्गम
18 अभि सामने, ओर अभियान, अभिमुख
19 प्रति प्रत्येक, विरोध प्रतिदिन, प्रतिरोध
20 परि चारों ओर, पूर्ण परिक्रमा, परिधान
21 उप निकट, सहायक उपकार, उपनगर
22 अभाव, निषेध असत्य, अशुद्ध

2. हिंदी उपसर्ग

परिभाषा – जो उपसर्ग हिंदी के अपने या हिंदी में प्रचलित देशज शब्दों से बने हैं, उन्हें हिंदी उपसर्ग कहते हैं।

हिंदी के महत्वपूर्ण उपसर्ग – अ, अन, क, कु, दु/दुर्, नि, औ/अव, भर, सु, अध, उन, पर, बिन आदि।

उदाहरण – 

उपसर्ग शब्द अर्थ
अन् अनपढ़ पढ़ा-लिखा न होना
अध अधपका आधा पका
उन उनतीस तीस से एक कम
दु दुबला कम बल वाला
भर भरपेट पेट भरकर
बिन बिनकाम काम के बिना
पर परदेश दूसरे देश
सह सहपाठी साथ पढ़ने वाला
कु कुपात्र बुरा पात्र

 

3 . विदेशी उपसर्ग-

परिभाषा – हिंदी भाषा में अन्य भाषाओं, विशेषकर अरबी, फ़ारसी, उर्दू, अंग्रेज़ी आदि से आए शब्दों के साथ प्रयुक्त होने वाले उपसर्गों को विदेशी उपसर्ग कहा जाता है। इन उपसर्गों के प्रयोग से हिंदी में अनेक नए शब्द बने हैं।

उदाहरण –

क्र. उपसर्ग भाषा उदाहरण
1. अल अरबी अलविदा, अलकायदा
2. बे फ़ारसी बेईमान, बेकार, बेघर
3. बद फ़ारसी बदनाम, बदमाश, बदसूरत
4. ला अरबी लापता, लाजवाब, लाइलाज
5. गैर अरबी गैरहाजिर, गैरकानूनी, गैरसरकारी
6. कम फ़ारसी कमजोर, कमबख्त
7. हम फ़ारसी हमराज, हमदर्द, हमसफर
8. बा फ़ारसी बाइज्जत, बामुलाहिजा
9. ना फ़ारसी नालायक, नापसंद, नामंजूर
10. दर फ़ारसी दरबार, दरखास्त
11. सर फ़ारसी सरदार, सरपंच
12. फी अरबी फीसदी
13. बिला अरबी बिलाकारण, बिलावजह
14. बर फ़ारसी बरखिलाफ, बरदाश्त
15. खुश फ़ारसी खुशहाल, खुशमिजाज, खुशबू
16. सब अंग्रेजी सब इंस्पेक्टर
17. डिप्टी अंग्रेजी डिप्टी मजिस्ट्रेट
18. वाइस  अंग्रेजी वाइसराय, वाइस-चांसलर, वाइस-प्रेसीडेंट 
19. जनरल  अंग्रेजी जनरल मैनेजर, जनरल सेक्रेटरी 
20. चीफ  अंग्रेजी चीफ सेक्रेटरी, चीफ इंजीनियर, चीफ मिनिस्टर 
21. हेड  अंग्रेजी हेडमास्टर, हेड-क्लर्क 

उपसर्ग FAQs-

प्रश्न- उपसर्ग किसे कहते है?

उत्तर- जो शब्दांश किसी शब्द के पहले लगकर उसके अर्थ को बदल देता है या उसमें विशेष अर्थ उत्पन्न करता है, वह उपसर्ग कहलाता है।

प्रश्न- प्रहार शब्द में कौन सा उपसर्ग है?

उत्तर- प्रहार शब्द में प्र उपसर्ग है

प्रश्न- उपसर्ग कहाँ लगाया जाता है?

उत्तर- उपसर्ग शब्द के पहले लगाया जाता है

प्रश्न- उपसर्ग के कितने भेद होते है?

उत्तर- उपसर्ग के मुख्यतः 3 भद होते है

प्रश्न- संस्कृत के उपसर्गों की संख्या कितनी मानी गई है?

उत्तर- 22

प्रश्न- अल किस भाषा का उपसर्ग है?

उत्तर- अल अरबी भाषा का उपसर्ग है, इससे निर्मित शब्द अलविदा, अलकायदा आदि

 

UPSSSC PET GK PDF