लिंग – परिभाषा, प्रकार, उदहारण और उपयोग, Ling Gender in Hindi

लिंग – परिभाषा

संज्ञा के जिस रूप से व्यक्ति या वस्तु की नर या मादा जाति का बोध होता है उसे व्याकरण में लिंग कहते है | लिंग का निर्धारण संज्ञा के आधार पर होता है |

लिंग संस्कृत भाषा का एक शब्द है जिसका अर्थ होता है चिह्न या निशान 

हिंदी में लिंग दो प्रकार के होते है |

1 . पुल्लिंग

2 . स्त्रीलिंग 

पुल्लिंग-

जिस संज्ञा शब्द से पुरुष जाति या नर जाति का बोध हो, उसे पुल्लिंग कहते हैं।

उदाहरण –

लड़का, बालक, पुरुष, आदमी, पिता, भाई, पुत्र, बेटा, पति, राजा, महाराजा, सम्राट, राजकुमार, युवक, किशोर, विद्यार्थी, शिक्षक, अध्यापक, गुरु, डॉक्टर, किसान, मजदूर, व्यापारी, दुकानदार, मालिक, नौकर, सेवक, सैनिक, सिपाही, अधिकारी, कर्मचारी, नेता, अभिनेता, लेखक, कवि, गायक, नायक, खिलाड़ी, चालक, कारीगर, कलाकार, चित्रकार, मूर्तिकार, पत्रकार, संपादक, वकील, न्यायाधीश, इंजीनियर, वैज्ञानिक, पंडित, ब्राह्मण, साधु, संत, सन्यासी, पुजारी, देवता, भगवान, ईश्वर, सूर्य, चंद्रमा, आकाश, समुद्र, पर्वत, पहाड़, जंगल, पेड़, पौधा, फूल, फल, कमल, आम, केला, घोड़ा, हाथी, शेर, बाघ, बंदर, कुत्ता, बैल, गायबछड़ा, हिरन, मोर, तोता, कौआ, कबूतर, मुर्गा, साँप, मगरमच्छ, मच्छर, भँवरा, कीड़ा, चूहा, खरगोश, ऊँट, गधा, भेड़िया, लोमड़ी, सियार, भालू, मछुआरा, नाविक, डाकिया, चौकीदार

स्त्रीलिंग –

जिस संज्ञा शब्द से स्त्री जाति का बोध हो, उसे स्त्रीलिंग कहते हैं।

उदाहरण –

लड़की, स्त्री, महिला, माता, बहन, बेटी, पुत्री, पत्नी, दादी, नानी, चाची, ताई, मामी, मौसी, भाभी, जेठानी, देवरानी, ननद, सास, बहू, रानी, राजकुमारी, कन्या, बालिका, युवती, वृद्धा, अध्यापिका, शिक्षिका, लेखिका, कवयित्री, अभिनेत्री, गायिका, नर्तकी, सेविका, मालकिन, स्वामिनी, नायिका, अभिनेत्री, अधिकारीनी, डॉक्टरनी, वकीलनी, किसानिन, धोबिन, मालिन, दासी, नौकरानी, रसोइया, परिचारिका, नायिका, देवी, माता, धरती, पृथ्वी, भूमि, प्रकृति, नदी, गंगा, यमुना, सरस्वती, गोदावरी, नर्मदा, रात्रि, रात, सुबह, संध्या, दोपहर, शाम, हवा, वर्षा, धूप, छाया, आग, बिजली, बादल, घटा, चाँदनी, रोशनी, अँधेरी, खुशी, सुंदरता, जवानी, बुढ़ापा, मित्रता, शत्रुता, दया, ममता, करुणा, आशा, निराशा, सफलता, असफलता, स्वतंत्रता, समानता, शिक्षा, विद्या, बुद्धि, शक्ति, भक्ति, श्रद्धा, पूजा, प्रार्थना, भाषा, कहानी, कविता, पुस्तक, पत्रिका, खबर, सड़क, रेल, गाड़ी

उभयलिंगी शब्द –

कुछ शब्द ऐसे भी होते है जिनका उपयोग स्त्रीलिंग और पुल्लिंग दोनों में होता है उसे उभयलिंग कहते है | इन शब्दों में लिंग परिवर्तन नही होता है |

उदाहरण – 

 प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, डॉक्टर, मंत्री, इंजीनियर, वकील, मैनेजर, खिलाड़ी, चोर, पत्रकार, चित्रकार, वैज्ञानिक, नेता, पायलट, राज्यपाल, निदेशक, कलाकार, प्रोफेसर, कमिश्नर, अध्यक्ष

नित्य पुल्लिंग – नित्य पुल्लिंग शब्द वे हैं जो हमेशा पुरुष जाति (पुल्लिंग) में ही आते हैं। इनका रूप नहीं बदलता है। इनका स्त्रीलिंग बनाने के लिए शब्द से पहले ‘मादा’ जोड़ते हैं 

उदाहरण – 

कौआ, मच्छर, तोता, भेड़िया, खटमल, कछुआ, खरगोश, गेंडा, भालू, उल्लू, चीता, गीदड़, 

नित्य स्त्रीलिंग – नित्य स्त्रीलिंग शब्द वे हैं जो हमेशा स्त्री जाति (स्त्रीलिंग) में ही आते हैं। इनका रूप नहीं बदलता है। इनका पुल्लिंग बनाने के लिए शब्द से पहले ‘नर’ जोड़ते हैं 

उदाहरण- 

कोयल, मैना, मछली, मक्खी, तितली, गिलहरी, छिपकली, चील, लोमड़ी और मकड़ी

डॉ वासुदेव नंदन के अनुसार किन्नर पुल्लिंग शब्द है 

लिंग परिवर्तन

संज्ञा शब्द के पुल्लिंग से स्त्रीलिंग या स्त्रीलिंग से पुल्लिंग रूप में बदलने की प्रक्रिया को लिंग परिवर्तन कहते हैं।

उदाहरण – 

पुल्लिंग स्त्रीलिंग
लड़का लड़की
पुत्र पुत्री
बेटा बेटी
भाई बहन
पिता माता
राजा रानी
राजकुमार राजकुमारी
पुरुष स्त्री
युवक युवती
बालक बालिका
छात्र छात्रा
शिक्षक शिक्षिका
अध्यापक अध्यापिका
लेखक लेखिका
कवि कवयित्री
अभिनेता अभिनेत्री
नायक नायिका
गायक गायिका
नर्तक नर्तकी
सेवक सेविका
स्वामी स्वामिनी
मालिक मालकिन
दूल्हा दुल्हन
वर वधू
पति पत्नी
देव देवी
शेर शेरनी
घोड़ा घोड़ी
बकरा बकरी
मोर मोरनी

 

 
July 2026 Current affairs