दिल्ली में कुल कितने जिले है, जानिए सभी जिले को नाम

दिल्ली भारत की राष्ट्रीय राजधानी है। जिसका कुल क्षेत्रफल 1485 वर्ग किलोमीटर है जो भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 0.045% है। दिल्ली विश्व की सबसे अधिक घनी आबादी वाला क्षेत्र है और जनसँख्या के आधार दिल्ली भारत का सबसे बड़ा महानगर है।

नवंबर 1956 में दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया और वर्ष 1991 के 69वें संवैधानिक (संशोधन) अधिनियम के लागू होने के बाद, दिल्ली का औपचारिक रूप से नाम बदलकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली या एनसीटी कर दिया गया। बात करते है जिलों के बारे में तो वर्तमान समय में दिल्ली में कुल 13 जिले है?

दिल्ली के जिलों का इतिहास

प्रशासनिक सुविधा के लिए वर्ष 1997 में दिल्ली को पहली बार कुल 9 जिलों में विभाजित किया गया। शहर में अधिक आबादी के होने के कारण शासन प्रशासन की सुविधा को अच्छे से चलाने के लिए वर्ष 2012 में दो नए जिले दक्षिण-पूर्व और शाहदरा जोड़े गए, उसके बाद जिलों की कुल संख्या 11 हो गई।

दिसंबर 2025 में, दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल ने एक बड़े प्रशासनिक पुनर्गठन को मंजूरी दी, जिससे राजस्व जिलों की संख्या 11 से बढ़कर 13 हो गई। तो अभी वर्तमान समय में दिल्ली में कुल 13 जिले है।

Delhi District Name List

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के कुल जिले

दिसंबर 2025 में, दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल ने एक बड़े प्रशासनिक पुनर्गठन को मंजूरी दी, जिससे राजस्व जिलों की संख्या 11 से बढ़कर 13 हो गई। सभी जिले दिल्ली मंडल के अंतर्गत आते है। दिल्ली के सभी 13 जिलों का नेतृत्व जिला मजिस्ट्रेट ( DM ) करता है जिन्हे उप आयुक्त    ( DC ) कहा जाता है।

दिल्ली के सभी 13 जिले 39 उपमंडलों में विभाजित है जिसमे से प्रत्येक उपमंडलों का नेतृत्व, उपमंडल मजिस्ट्रेट ( SDM ) करता है। इसी प्रकार से दिल्ली को कुल 15 पुलिस जिलों में विभाजित किया गया है जिसमे से प्रत्येक पुलिस जिलों का नेतृत्व DCP रैंक के आईएएस अधिकारी के द्वारा किया जाता है।

वर्ष 2026 के अनुसार दिल्ली के कुल जिलो की सूची 

क्रमांक जिलो का नाम
 1          साउथ ईस्ट दिल्ली
 2          ओल्ड दिल्ली
3           नॉर्थ दिल्ली
4           न्यू दिल्ली
5          सेंट्रल दिल्ली
6         सेंट्रल नॉर्थ दिल्ली
7         साउथ वेस्ट दिल्ली
8        आउटर नॉर्थ दिल्ली
9         नॉर्थ वेस्ट दिल्ली
10         नॉर्थ ईस्ट दिल्ली
11         ईस्ट दिल्ली
12         साउथ दिल्ली
13        वेस्ट दिल्ली

दिल्ली के कुछ महत्वपूर्ण जिले

वैसे तो दिल्ली के सभी जिले बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योकि यह भारत की राजधानी होने के नाते हर एक जिला किसी न किसी तरीके से महत्वपूर्ण है, जैसे कही कुछ महत्वपूर्ण स्मारक है या फिर अन्य कोई स्थान जो भारत के साथ साथ पूरे विश्व में मशहूर है। तो आइये उन सभी जिलों के बारे में जानते है।

1. साउथ ईस्ट दिल्ली – यह जिला अपने ऐतिहासिक स्मारकों, प्रसिद्द धार्मिक स्थलों और IT हब के लिए मशहूर है। इस जिले में लोटस टेम्पल ( यह कमल के आकर की वास्तुकला है जो बहाई धर्म को समर्पित है ), हुमायु का मकबरा ( यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल एक खूबसूरत मुगल वास्तुकला और शानदार बगीचे के लिए जाना जाता है ), कालकाजी मंदिर ( यह माँ काली को समर्पित यह बेहद प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है ) और नेहरू प्लेस ( यह एशिया का सबसे बड़ा कंप्यूटर और हार्डवेयर मार्केट है ) है।

2. ओल्ड दिल्ली – ओल्ड दिल्ली अपने ऐतिहासिक , सांस्कृतिक और लजीज व्यंजनों के प्रसिद्द है। यहाँ मुग़ल बादशाह शाहजहाँ के द्वारा बनवाया गया ऐतिहासिक लाल किला स्थित है, जामा मस्जिद है और चांदनी चौक सबसे बड़ा थोक बाजार है। लाल किला अपनी सुंदरता के कारण प्रत्येक वर्ष लाखो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

3. नई दिल्ली – यह जिला भारत की राजधानी का मुख्य प्रशासनिक और राजनीतिक केंद्र है यहाँ देश के सर्वोच्च सरकारी कार्यालय, ऐतिहासिक स्मारक और प्रसिद्ध बाजार स्थित हैं। यहाँ पर राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, कर्तव्य पथ, इंडिया गेट, जंतर मंतर, गुरु बांग्ला साहिब गुरुद्वारा और लोदी गार्डन जैसे महत्वपूर्ण स्थल है।

4. ईस्ट दिल्ली – यह जिला भव्य मंदिर और सबसे बड़े रेडीमेड कपडा बाजार के लिए प्रसिद्द है। यहाँ पर अक्षरधाम जो भगववान स्वामी नारायण का विशाल मंदिर परिसर है और यह दिल्ली के सबसे अच्छे स्थानों में से एक है यह अपने सुन्दर मदिर परिसर और शानदार नक्काशी के लिए जाना जाता है।

5. साउथ दिल्ली – इस जिले में दुनिया की सबसे ऊंची ईंटों से बनी मीनार क़ुतुब मीनार है। इसकी ऊंचाई 72.5 मीटर (237 फीट) है। यह ऐतिहासिक स्मारक है जिसे वर्ष 1993 में UNESCO World Heritage Site में शामिल किया गया था।

6. मध्य दिल्ली – इस जिले में राजघाट जहाँ पर गांधी जी की समाधि स्थल है, शांति वन जो भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की समाधि स्थल है और शक्ति स्थल जहाँ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का समाधि स्थल है। और इसके साथ ही यहाँ पर गांधी जी का संग्रहालय भी है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली FAQs

प्रश्न – दिल्ली का कुल क्षेत्रफल कितना है?

उत्तर – 1485 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न – दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा कब दिया गया?

उत्तर – नवंबर 1956 में दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया

प्रश्न – वर्तमान समय में दिल्ली में कुल कितने जिले है?

उत्तर – वर्तमान समय में दिल्ली में कुल 13 जिले है

प्रश्न – इंडिया गेट दिल्ली के किस जिले में स्थित है?

उत्तर – इंडिया गेट दिल्ली के नई दिल्ली जिले में स्थित है

प्रश्न – दिल्ली में स्थित लाल किला किसने बनवाया था?

उत्तर – लाल किला मुग़ल बादशाह शाहजहाँ के द्वारा बनवाया गया था

प्रश्न – दिल्ली को कितने पुलिस जिलो में विभाजित किया गया है?

उत्तर – दिल्ली को कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए 15 पुलिस जिलों में विभाजित किया गया है

प्रश्न – दिल्ली में स्थित लोटस टेम्पल ( कमल मंदिर ) किस धर्म को समर्पित है?

उत्तर – लोटस टेम्पल बहाई धर्म को समर्पित है

प्रश्न – दिल्ली के किस जिले में दुनिया की सबसे ऊंची ईंटों से बनी मीनार क़ुतुब मीनार स्थित है?

उत्तर – साउथ दिल्ली

 
July 2026 Current affairs