मध्य प्रदेश में कुल कितने जिले है? और क्या है उन सभी का नाम
मध्य प्रदेश में होने वाले राज्य स्तरीय परीक्षा में अधिकतर जिलो के बारे में प्रश्न पूछे जाते तो इस हिसाब से यह विषय बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है कि मध्य प्रदेश में कुल कितने जिले है, तो आइये जानते है कि मध्य प्रदेश में कितने जिले और कुछ महत्वपूर्ण जिलो के बारे में जिसने अक्सर परीक्षा में प्रश्न बनते है | मध्य प्रदेश राज्य को भारत का हृदय कहा जाता है क्योकि यह राज्य भौगोलिक ,सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिशों के आधार पर मध्य प्रदेश की स्थापना 1 नवंबर 1956 में हुई थी |
मध्य प्रदेश 1 नवंबर 2000 तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था और इसी दिन मध्य प्रदेश राज्य से 16 जिले अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी। वर्तमान समय में राज्य का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 3,08,252 वर्ग किलोमीटर है, जो क्षेत्रफल के आधार पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है और वर्तमान समय में राज्य में कुल 55 जिले है जिसमे से प्रत्येक जिलो की अपनी अलग पहचान और महत्व है।
मध्य प्रदेश के जिलों की सूची
वर्तमान समय में राज्य में कुल 55 जिले है तथा प्रशासनिक सुविधा के लिए इसे 10 संभाग ( मंडल ) में बांटा गया है | मध्य प्रदेश की कुल 55 जिलों की सूची कुछ इस प्रकार से है –
| कॉलम 1 | कॉलम 2 | कॉलम 3 |
|---|---|---|
| 1. आगर मालवा | 20. डिंडौरी | 39. मंदसौर |
| 2. अलीराजपुर | 21. गुना | 40. मुरैना |
| 3. अनुपपुर | 22. ग्वालियर | 41. नर्मदापुरम |
| 4. अशोकनगर | 23. हरदा | 42. नरसिंहपुर |
| 5. बालाघाट | 24. इंदौर | 43. नीमच |
| 6. बड़वानी | 25. जबलपुर | 44. निवाड़ी |
| 7. बैतूल | 26. झाबुआ | 45. पांढुर्णा |
| 8. भिंड | 27. कटनी | 46. पन्ना |
| 9. भोपाल | 28. खंडवा | 47. रायसेन |
| 10. बुरहानपुर | 29. खरगोन | 48. राजगढ़ |
| 11. छतरपुर | 30. मैहर | 49. रतलाम |
| 12. छिंदवाड़ा | 31. मंडला | 50. रीवा |
| 13. दमोह | 32. मंदसौर | 51. सागर |
| 14. दतिया | 33. मऊगंज | 52. सतना |
| 15. देवास | 34. मुरैना | 53. सीहोर |
| 16. धार | 35. नर्मदापुरम | 54. सिवनी |
| 17. डिंडौरी | 36. नरसिंहपुर | 55. श्योपुर |
| 18. गुना | 37. नीमच | |
| 19. ग्वालियर | 38. निवाड़ी |
मध्य प्रदेश के कुछ महत्वपूर्ण जिले
मध्य प्रदेश में कुछ ऐसे जिले है जो केवल मध्य प्रदेश में ही नही पुरे भारत में अपने अलग पहचान बनाते है, वो सभी जिले इस प्रकार से है
1 . भोपाल – यह मध्य प्रदेश का ऐसा जिला है जिसे झीलों का शहर कहा जाता है , मध्य प्रदेश की राजधानी भी भोपाल है | इस शहर की स्थापना 11वीं शताब्दी में परमार वंश के राजा भोज के द्वारा की गई थी, यह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध इतिहास और नवाबी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।
2. इंदौर – यह मध्य प्रदेश का ऐसा जिला है जो राज्य का सबसे बड़ा और सबसे साफ शहर है। स्वछता के मामले में यह शहर अधिकतर भारत के सबसे स्वच्छ शहरो की सूची में प्रथम स्थान पर रहता है और यह प्रदेश का व्यापार, उद्योग तथा खेल का मुख्य केंद्र है तथा इसे राज्य के व्यापार की राजधानी के रूप में जाना जाता है |
3 . जबलपुर – इसे मध्य प्रदेश की संस्कार राजधानी कहते हैं, और सबसे खास बात यहाँ नर्मदा नदी पर बना धुआँधार जलप्रपात अपने मनमोहक दृश्यों के लिए लिए बहुत प्रसिद्द है |
4. उज्जैन – मध्य प्रदेश के इस जिले को महाकाल की नगरी के नाम से जाना जाता है क्योंकि यहाँ भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों श्री महाकालेश्वर मंदिर स्थित है, नर्मदा नदी यहाँ की सबसे प्रसिद्द नदी है इस नदी के किनारे हर 12 वर्षो के बाद महाकुम्भ लगता है जो पूरे विश्व में प्रसिद्द है |
5 . छतरपुर – विश्व प्रसिद्ध खजुराहो मंदिर इसी जिले में स्थित है, जो भारतीय वास्तुकला और शिल्प कला का अद्भुत प्रतीक हैं, इनका निर्माण चंदेल वंश के राजाओं ने करवाया था | बेहतरीन नक्काशी और कामुक मूर्तियों के लिए मशहूर इस मंदिर को वर्ष 1986 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।
6. मंडला और बालाघाट – इन दोनों जिलो में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है, यह राष्ट्रीय उद्यान दोनों जिलों की सीमा के पास लगभग 940 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ाऔर बेहद प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व है |
7 . रायसेन – प्रसिद्द साँची का स्तूप मध्य प्रदेश के इसी जिले में स्थित है , 200 रूपये के भारतीय नोट पर साँची के स्तूप का चित्र छपा हुआ है। साँची के स्तूप का निर्माण मौर्य सम्राट अशोक महान ने करवाया था, इसे वर्ष 1989 में यूनेस्को (UNESCO) द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था |
मध्य प्रदेश के 10 संभागो ( मंडलों ) के अंतर्गत आने वाले जिले
मध्य प्रदेश को कुल 55 जिलो तथा प्राशासनिक सुविधा के लिए इसे 10 मंडलों में विभाजित किया गया है | क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा मंडल जबलपुर तथा जनसँख्या के आधार पर सबसे बड़ा मंडल इंदौर है और सबसे अधिक जिले इंदौर मंडल के अंतर्गत आते है |
| क्रमांक | संभाग | अंतर्गत आने वाले जिले |
|---|---|---|
| 1 | भोपाल संभाग | भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा |
| 2 | चंबल संभाग | मुरैना, भिंड, श्योपुर |
| 3 | ग्वालियर संभाग | ग्वालियर, अशोकनगर, दतिया, गुना, शिवपुरी |
| 4 | इंदौर संभाग | इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर |
| 5 | जबलपुर संभाग | जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा |
| 6 | नर्मदापुरम संभाग | नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा |
| 7 | रीवा संभाग | रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर |
| 8 | सागर संभाग | सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, निवाड़ी |
| 9 | शहडोल संभाग | शहडोल, उमरिया, अनूपपुर |
| 10 | उज्जैन संभाग | उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर मालवा |
मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला
क्षेत्रफल के हिसाब से मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला छिंदवाड़ा है जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 11,815 वर्ग किलोमीटर है और यह राज्य के कुल क्षेत्रफल का 3.85% है। इस जिले में कुल 12 तहसील है | जबकी 2011 की जनगणना के अनिसार जनसंख्या के आधार पर राज्य का सबसे बड़ा जिला इंदौर है उस समय राज्य की कुल जनसंख्या लगभग 32,76,697 थी |
मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला
क्षेत्रफल और जनसंख्या के हिसाब से मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला निवाड़ी है जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 11,815 वर्ग किलोमीटर है | यह जिला टीकमगढ़ से अलग होकर 1 अक्टूबर 2018 एक अलग होकर मध्य प्रदेश का 52वां जिला बना था
मध्य प्रदेश के जिले : FAQs
1. मध्य प्रदेश के किस जिले को झीलों का शहर कहा जाता है?
भोपाल
2. भीमबेटका का गुफाएं मध्य प्रदेश के किस जिले में है?
रायसेन जिले में
3. मध्य प्रदेश का सबसे कम शिक्षित जिला जिला कौन है?
अलीराजपुर ( 2011 की जनगणना के अनुसार )
4. मध्य प्रदेश में कुल कितने जिले है?
55 जिलें
5. मध्य प्रदेश के किस जिले का जनसंख्याँ घनत्व सबसे कम है?
डिंडोरी ( 94 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर ) 2011 जनगणना के अनुसार
