HP High Court Clerk GK Questions and Answer in Hindi

जो भी उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में नौकरी करने का सपना देख रहे है उन सभी के लिए ये एक बहुत ही सुनहरा अवसर है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश जिला न्यायपालिका में विभिन्न पदों के लिए भर्ती 2026 अधिसूचना जारी की है जिसमे फॉर्म भरने की तिथि 10 अगस्त 2026 से शुरू है और अंतिम तिथि 10 सितम्बर 2026 है। फॉर्म भरने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए जो भी उमीदवार इस परीक्षा के लिए आवदेन करना चाहते है वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

HP High Court Clerk GK

आधिकारिक पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के अनुसार हिमाचल प्रदेशहाईकोर्ट क्लर्क 2026 की परीक्षा में जीके की अहम् भूमिका है। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान विषय में अच्छे अंक प्राप्त करना बहुत कठिन कार्य है क्योंकि आज के टाइम में जिस तरह से कॉम्पटेटिव की परीक्षा में सामान्य ज्ञान विषय का प्रश्न अच्छे लेवल का पूछा जा रहा है जिसमे इतिहास , भूगोल , भारतीय संविधान और करेंट अफेयर्स आदि के प्रश्न पूछे जाते है। अब जैसे की हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट क्लर्क 2026 की परीक्षा की बात करे तो इसमें हिमाचल प्रदेश स्पेशल जीके से करीब 30 प्रश्न पूछे जाते है |

नीचे दिए गए चार्ट में देख देख सकते है कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट क्लर्क 2026 में सामान्य ज्ञान में किस टॉपिक से प्रश्न पूछे जायेंगे

विषयशामिल विषय
सामान्य ज्ञानभारत का भूगोल, भारत में आर्थिक मुद्दे, भारत का इतिहास, राष्ट्रीय समाचार और समसामयिक घटनाएँ, अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे, वैज्ञानिक अवलोकन, भारतीय संस्कृतिनए, आविष्कार, राजनीति विज्ञान, भारत और उसके पड़ोसी देशों के बारे में, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएँ, देश और राजधानियाँ, विज्ञान और नवाचारविश्व संगठन, भारत के प्रसिद्ध स्थान पुस्तकें और लेखक, महत्वपूर्ण तिथियां, संगीत और साहित्य, राष्ट्रीय नृत्य, हस्तशिल्प, जनजातियाँ और कलाकार, ऐतिहासिक महत्व के पर्यटन स्थल, मूर्तियों, संगीत वाद्ययंत्र और हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान

Himachal pradesh High Court Clerk GK Questions

यदि आप हिमाचल प्रदेशहाईकोर्ट क्लर्क परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो इस प्रकार के प्रश्न आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए हिमाचल प्रदेशहाईकोर्ट क्लर्क परीक्षा 2026 के लिए सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गये है जो इस परीक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी है |

प्रश्न- हिमाचल में भूरी सिंह संग्रहालय कहाँ स्थित है?
(A) शिमला
(B) चम्बा
(C) काँगड़ा
(D) कुल्लू
उत्तर- (B) चम्बा में

प्रश्न- हिमाचल प्रदेश किस जिले में मसरूर के मंदिर स्थित है?
(A) मंडी
(B) चम्बा
(C) काँगड़ा
(D) सिरमौर
उत्तर- (C) काँगड़ा में

प्रश्न- किस जिले में गद्दी लोग पाए जाते है?
(A) चम्बा
(B) शिमला
(C) सोलन
(D) ऊना
उत्तर- (A) चम्बा में

प्रश्न- नाइन होल गोल्फ का मैदान शिमला जिले में कहाँ पर है?
(A) कुफरी में
(B) नालदेरा में
(C) मशोबरा में
(D) चायल में
उत्तर- (B) नालदेरा में

प्रश्न- पांच बार के ओलंपियन और मशहूर भारतीय शूटर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया?
(A) जसपाल राणा
(B) राजा रणधीर सिंह
(C) अभिनव बिंद्रा
(D) गगन नारंग
उत्तर- (B) राजा रणधीर सिंह

प्रश्न- भारत सरकार ने किस मुद्दे से पैदा होने वाले डेमोग्राफिक बदलावों की स्टडी करने के लिए एक हाई-लेवल कमेटी बनाई है?
(A) बेरोजगारी
(B) अवैध अप्रवास
(C) जनसंख्या वृद्धि
(D) शहरीकरण
उत्तर- (B) अवैध अप्रवास

HP High Court Clerk GK in Hindi

प्रश्न- हड़प्पा सभ्यता में अग्निकुण्ड के प्रमाण किस स्थल से प्राप्त हुए हैं?
(A) लोथल
(B) धोलावीरा
(C) कालीबंगा
(D) मोहनजोदड़ो
उत्तर- (C) कालीबंगा

प्रश्न- गौतम बुद्ध की मृत्यु कहाँ हुई थी?
(A) सारनाथ
(B) बोधगया
(C) लुम्बिनी
(D) कुशीनगर
उत्तर- (D) कुशीनगर

प्रश्न- बाणभट्ट द्वारा रचित हर्षवर्धन की जीवनी का नाम क्या है?
(A) राजतरंगिणी
(B) हर्षचरित
(C) पृथ्वीराज रासो
(D) बुद्धचरित
उत्तर- (B) हर्षचरित

प्रश्न- अंग्रेजी शिक्षा की नीति का आधार किस प्रसिद्ध दस्तावेज़ को माना जाता है?
(A) वुड्स डिस्पैच
(B) मैकाले का मिनट (1835)
(C) इल्बर्ट बिल
(D) रेगुलेटिंग एक्ट
उत्तर- (B) मैकाले का मिनट (1835)

प्रश्न- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अंग्रेज अध्यक्ष कौन थे?
(A) ए. ओ. ह्यूम
(B) जॉर्ज यूल
(C) विलियम वेडरबर्न
(D) लॉर्ड कर्जन
उत्तर- (B) जॉर्ज यूल

प्रश्न- सुंदरबन डेल्टा किन नदियों द्वारा निर्मित है?
(A) गंगा, यमुना और सरस्वती
(B) गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना
(C) गोदावरी, कृष्णा और कावेरी
(D) नर्मदा, ताप्ती और माही
उत्तर- (B) गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना

प्रश्न- कौन-सा पर्वत विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत है?
(A) K2
(B) कंचनजंगा
(C) माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर)
(D) नंगा पर्वत
उत्तर- (C) माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर)

प्रश्न- सत्रिया का एकांकी नाटक क्या कहलाता है?
(A) कथकली
(B) अंकिया नाट
(C) नौटंकी
(D) यक्षगान
उत्तर- (B) अंकिया नाट

HP High Court Clerk GK Quiz

प्रश्न- भारत के अधिकांश शास्त्रीय नृत्य रूपों की उत्पत्ति कहाँ से हुई है?
(A) रामायण से
(B) महाभारत से
(C) नाट्य शास्त्र से
(D) वेदों से
उत्तर- (C) नाट्य शास्त्र से

प्रश्न- गोरखा के विरुद्ध अंग्रेजो में युद्ध की घोषणा कब की थी?
(A) 15 अगस्त 1813 को
(B) 1 नवम्बर 1814 को
(C) 26 जनवरी 1815 को
(D) 10 मई 1814 को
उत्तर- (B) 1 नवम्बर 1814 को

प्रश्न- हिमाचल प्रदेश का पहला गोली काण्ड कब हुआ था?
(A) 1937 को
(B) 1938 को
(C) 1939 को
(D) 1940 को
उत्तर- (C) 1939 को

प्रश्न- हिमाचल प्रदेश में कितने अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे है?
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) एक भी नहीं
उत्तर- (D) एक भी नहीं

प्रश्न- ब्रोड गेज रेलवे लाइन हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
(A) कांगड़ा
(B) ऊना
(C) शिमला
(D) मंडी
उत्तर- (B) ऊना

प्रश्न- UIDAI ने किस ऐप के ज़रिए फ़्री ईमेल अपडेट सर्विस लॉन्च की?
(A) UMANG ऐप
(B) DigiLocker ऐप
(C) आधार ऐप
(D) mAadhaar ऐप
उत्तर- (C) आधार ऐप

प्रश्न- CG सेमी OSAT सुविधा का उद्घाटन कहाँ किया गया?
(A) अहमदाबाद, गुजरात
(B) साणंद, गुजरात
(C) गांधीनगर, गुजरात
(D) सूरत, गुजरात
उत्तर- (B) साणंद, गुजरात

प्रश्न- हायड्रोजन बम को किसने बनाया था?
(A) जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर
(B) अल्बर्ट आइंस्टीन
(C) एडवर्ड टेलर
(D) नील्स बोहर
उत्तर- (C) एडवर्ड टेलर

प्रश्न- जंक ईमेल को और किस नाम से जाना जाता है?
(A) ड्राफ्ट
(B) स्पैम
(C) इनबॉक्स
(D) ट्रैश
उत्तर- (B) स्पैम

प्रश्न- मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 15 जनवरी
(B) 25 जनवरी
(C) 26 जनवरी
(D) 30 जनवरी
उत्तर- (B) 25 जनवरी

प्रश्न- बॉलीबाल में कितने खिलाडी होते है एक टीम में?
(A) 5
(B) 6
(C) 7
(D) 8
उत्तर- (B) 6

प्रश्न- विश्व स्वस्थ संगठन की स्थापना कब हुयी थी?
(A) 24 October 1945
(B) 7 April 1948
(C) 15 August 1947
(D) 26 January 1950
उत्तर- (B) 7 April 1948

प्रश्न- पायरिया बीमारी में कौन सा शरीर का अंग प्रभावित होता है?
(A) फेफड़ा
(B) हृदय
(C) मसूड़ा
(D) गुर्दा
उत्तर- (C) मसूड़ा

प्रश्न- एंटोमोलोगी के अंतर्गत किसका अध्ययन किया जाता है?
(A) पौधों
(B) कीट पतंगों
(C) पक्षियों
(D) मछलियों
उत्तर- (B) कीट पतंगों

प्रश्न- विटामिन डी का अविष्कार किसने किया था?
(A) होपकिन्स
(B) एडवर्ड जेनर
(C) लुई पाश्चर
(D) रॉबर्ट कोच
उत्तर- (A) होपकिन्स

प्रश्न- वैक्टीरिया की खोज किसने किया था?
(A) रॉबर्ट हुक
(B) ल्यूवेनहॉक
(C) लुई पाश्चर
(D) रॉबर्ट कोच
उत्तर- (B) ल्यूवेनहॉक

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *