उत्तर प्रदेश के शहरों के प्रसिद्ध उपनाम, जानिए उन सभी शहरो के नाम

यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय हो जाता है क्योंकि उत्तर प्रदेश में आयोजिय होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिकतर उत्तर प्रदेश के शहरो के उपनाम से प्रश्न बनते है। उत्तर प्रदेश की राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम में उत्तर प्रदेश के शहरो के उपनाम के बारे प्रश्न पूछा जाता है तो इस हिसाब से यह बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न हो जाता है।

उत्तर प्रदेश भारत के सबसे अधिक जिलों वाला राज्य है जिसमे वर्तमान समय में कुल 75 जिले है और सभी जिलों की अपनी अलग पहचान है। उत्तर प्रदेश भारत की सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है, राज्य की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य उत्तर में उत्तराखंड और नेपाल, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश और पूर्व में बिहार से लगती हैं।

अब जैसे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को नवाबो के शहर के रूप में जाना जाता है तो ठीक इसी तरह से राज्य में ऐसे बहुत से शहर है जो अपने उपनामो की वजह से मशहूर है। उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना और सरयू जैसी प्रमुख नदियां बहती हैं, यहाँ अयोध्या, वाराणसी और मथुरा जैसे पवित्र धार्मिक स्थल हैं और इन सभी शहरो की अपनी अलग पहचान है।

उत्तर प्रदेश कब बना था?

उत्तर प्रदेश एक ज्ञात इतिहास लगभग 4000 वर्ष पुराना है। हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था और साथ ही विश्व के प्राचीन शहरो में माना जाने वाला वाराणसी शहर भी इसी राज्य में है। समय के साथ यह क्षेत्र छोटे-छोटे राज्यों में बँट गया या फिर बड़े साम्राज्यों, गुप्त, मौर्य और कुषाण के शासन का अंग रहा।

इतिहास के दृष्टिकोण से यह राज्य बहुत ही महत्वपूर्ण है, यहाँ वाराणसी के पास स्थित सारनाथ में भगवान गौतम बुद्ध का धामेक स्तूप स्थित है जो विश्वप्रसिद्ध है। मूल रूप से राज्य की स्थापना 24 जनवरी 1950 को हुई थी जिसे ब्रिटिश शासन के दौरान बनाया गया था |

वर्ष 1937 में ब्रिटिश शासन के दौरान इसका नाम ‘संयुक्त प्रांत’ पड़ा था, और आज़ादी के बाद 24 जनवरी 1950 से इसे उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जाने लगा। 1 नवम्बर 1956 को राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिशों के तहत राज्य की सीमाओं और प्रशासनिक स्वरूप का पुनर्गठन हुआ।

उत्तर प्रदेश का बदलता नाम

नीचे चार्ट में प्राचीन काल से लेकर वर्तमान समय में किस तरह से उत्तर प्रदेश राज्य का नाम पड़ा दिया गया है। 

क्रम नाम संबंधित काल/समय परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य
1 मध्यदेश प्राचीन/वैदिक काल वर्तमान उत्तर प्रदेश के बड़े भू-भाग से संबंधित प्राचीन नाम; कुरु, पांचाल, वत्स आदि क्षेत्र इससे जुड़े थे।
2 ब्रह्मर्षि देश वैदिक काल उत्तर प्रदेश के प्राचीन क्षेत्र के लिए प्रयुक्त नामों में से एक।
3 कोशल प्राचीन काल वर्तमान उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र का प्रमुख प्राचीन महाजनपद।
4 पांचाल प्राचीन काल वर्तमान पश्चिमी एवं मध्य उत्तर प्रदेश के क्षेत्र से संबंधित प्राचीन महाजनपद।
5 अवध/औध मध्यकाल से आधुनिक काल उत्तर प्रदेश के मध्य-पूर्वी क्षेत्र का ऐतिहासिक नाम; बाद में ब्रिटिश प्रशासन में भी महत्वपूर्ण रहा।
6 आगरा प्रेसीडेंसी 1834 के आसपास ब्रिटिश काल में वर्तमान उत्तर प्रदेश के क्षेत्र के प्रशासनिक पुनर्गठन के दौरान प्रयुक्त नाम।
7 उत्तर-पश्चिमी प्रांत 1834–1856 1834 में ‘अपर प्राविंसेज’ का नाम बदलकर उत्तर-पश्चिमी प्रांत किया गया।
8 उत्तर-पश्चिमी प्रांत एवं अवध 1856/1877 के बाद अवध के प्रशासनिक विलय के बाद यह नाम प्रचलित हुआ।
9 आगरा एवं अवध के संयुक्त प्रांत 1902–1937 1902 में प्रांत का नाम संयुक्त प्रांत-आगरा एवं अवध किया गया।
10 संयुक्त प्रांत 1937–1950 अप्रैल 1937 में नाम बदलकर संयुक्त प्रांत किया गया।
11 उत्तर प्रदेश 24 जनवरी 1950 से वर्तमान 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया।

उत्तर प्रदेश के शहरों के प्रसिद्ध उपनाम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जिस तरह से नवाबो का शहर कहा जाता है थी ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण शहर है जिनके कुछ न कुछ उपनाम है। तो आइये जानते है उत्तर प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण शहरो के उपनाम।

                           शहरो के नाम                                             उपनाम 
लखनऊ नवाबो का शहर
आगरा ताज का शहर
वाराणसी घाटो का नगर, मुक्त नगर, मंदिरों का शहर
कानपुर उत्तर भारत का मैनचेस्टर, उद्योग नगर, चमड़ा नगर
इलाहाबाद (प्रयागराज) संगम नगरी, शिक्षा की नगरी
मेरठ खेल का शहर,कैंची नगरी, क्रांति नगरी
मथुरा ब्रजभूमि
गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का द्वार, छोटी दिल्ली,
अलीगढ़ ताला नगरी
फिरोजाबाद भारत का कांच का शहर, चूड़ी नगरी, सुहाग नगरी
बरेली सुरमा नगरी, चार स्तंभों का शहर,झुमका नगरी
गाजीपुर काशी की बहन
रायबरेली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राजधानी
मुरादाबाद पीतल नगरी
बस्ती संतो का नगर
अयोध्या राम नगरी
रामपुर चाकू नगरी
झांसी बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार
प्रतापगढ़ आंवला नगरी
कन्नौज इत्र नगरी, खुशबुओं का शहर
नोएडा उत्तर प्रदेश का औद्योगिक एवं आईटी केंद्र
भदोही कालीन नगरी

उत्तर प्रदेश के कुछ लोकप्रिय शहर

1 . लखनऊ ( नवाबों का शहर ) – उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को नवाबो का शहर कहा जाता है। यह मुगल यह साम्राज्य के नवाबों के शासन का केंद्र था इसीलिए इसे नवाबो का शहर कहा जाता है और बाद में यह अवध क्षेत्र की राजधानी बना। लखनऊ शहर अपने बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा जैसी स्थापत्य कला की उत्कृष्ट कृतियों के लिए प्रसिद्ध है।

2. वाराणसी ( मंदिरों का शहर ) – यहाँ भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से सातवां ज्योतिर्लिंग ( श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग ) है । हिंदू धर्म से इसके गहरे जुड़ाव और यहाँ हजारों मंदिर हैं इसी कारण इसे मंदिरों का शहर कहा जाता है। इस शहर को भारत की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में माना जाता है।

3. इलाहाबाद (प्रयागराज)  संगम नगरी – इस शहर को वर्तमान समय ने प्रयागराज के नाम से जाना जाता है। यहाँ पर गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियो के संगम के कारण इस शहर को संगम नगरी भी कहा जाता है। यहाँ संगम के किनारे हर 12 साल में एक प्रमुख हिंदू त्योहार कुंभ मेला का आयोजन किया जाता है।

4. मेरठ ( खेलों का शहर ) – मेरठ शहर को खेल नगरी के नाम से जाना जाता है क्योंकि यहाँ खेल के उपकरण – क्रिकेट बल्ले, हॉकी स्टिक और अन्य खेल सामग्री का बड़ी संख्या उत्पादन होता है। मेरठ के खेल का सामान अपनी बेहतरीन गुणवत्ता और शिल्प कौशल के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

उत्तर प्रदेश के शहरों के उपनाम FAQs

प्रश्न – नवाबो का शहर उत्तर प्रदेश के किस शहर को कहा जाता है? 

उत्तर – लखनऊ शहर को नवाबो का शहर कहा जाता है क्योंकि यह मुगल साम्राज्य के नवाबों के शासन का केंद्र था इसीलिए इसे नवाबो का शहर कहा जाता है।

प्रश्न – संगम नगरी उत्तर प्रदेश के किस शहर का उपनाम है?

उत्तर – गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियो के संगम के कारण प्रयागराज शहर को संगम नगरी कहा जाता है।

प्रश्न – ताज का शहर उत्तर प्रदेश के किस शहर को कहा जाता है?

उत्तर – आगरा में विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल होने के कारण इसे ताज का शहर कहा जाता है।

प्रश्न – उत्तर प्रदेश के किस शहर को काशी की बहन कहा जाता है?

उत्तर – गाजीपुर

प्रश्न – आंवला नगरी उत्तर प्रदेश के किस शहर को कहा जाता है?

उत्तर – उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में आंवले का उत्पादन अधिक होने के कारण इसे आंवला नगरी कहा जाता है।

 
July 2026 Current affairs