UPSSSC PET Notification 2026 Out, Download Official PDF

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा मौका आया है क्योंकि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर UPSSSC  प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा फॉर्म आवेदन करने की तारीख 3 अगस्त 2026 से शुरू है जो भी इच्छुक अभ्यार्थी आवेदन करना चाहते है वो उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितम्बर 2026 तक है |

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)  के अंतर्गत आने वाली ग्रुप C की भर्ती परीक्षा के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) पास करना अनिवार्य होता है, बिना PET परीक्षा पास किये (UPSSSC)  के अंतर्गत होने वाली भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते है। 

UPSSSC PET notification 2026 PDF download

UPSSSC PET का नोटिफिकेशन ऑफिसियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया गया।  इस नोटिफिकेशन में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2026 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दिया गया है जिसमे पात्रता , आयु सीमा , आवेदन शुल्क , एप्लीकेशन प्रोसेस , परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तिथियों सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी दी गई है। आवेदन करने से पहले अभ्यार्थियों को पूरा नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए और फॉर्म भरने के लिए जिन दस्तावेजों की जरुरत है जैसे फोटो , हस्ताक्षर तथा शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि तैयार रखने चाहिए जिससे परीक्षा फॉर्म भरने में कोई परेशानी न हो। अभ्यार्थियों की सुविधा के ऑफिसियल नोटिफिकेशन PDF का लिंक नीचे दिया गया है।  

Download Official PDF

UPSSSC PET के लिए योग्यता

UPSSSC  प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2026 में शामिल होने के लिए कम से कम किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा 10 वीं ( हाईस्कूल ) की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) को उत्तीर्ण करने के बाद PET प्रमाणपत्र 3 वर्ष के लिए मान्य होंगे, जिसमे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)  के अंतर्गत आने वाली ग्रुप C की भर्ती परीक्षा के लिए 3 साल तक आवेदन कर सकते है। 

योग्यता की कोई अधिकतम सीमा नही है चाहे वह उम्मीदवार इंटरमीडिएट, स्नातक या यहाँ तक ​​कि स्नातकोत्तर जैसी उच्च योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है बस शर्त यह है की न्यूनतम शिक्षा 10 वीं ( हाईस्कूल ) की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो I

महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उमीदवार नीचे दी गई तालिका को देख सकते है। 

भर्ती बोर्ड उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC)
परीक्षा का नामप्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET)
आवेदन मोडऑनलाइन
वैध3 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास
आयु सीमा18-40 वर्ष
परीक्षा मोडऑफलाइन
भाषाअंग्रेज़ी और हिंदी
आधिकारिक वेबसाइट@upsssc.gov.in

UP PET के लिए महत्वपूर्ण तारीख

UPSSSC PET की परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन में विभिन्न तारीखों का जिक्र किया गया है जिसमे नोटिफिकेशन आने की तारीख, आवेदन शुरू करने से लेकर कब तक आवेदन कर सकते है उसकी तारीख , शुल्क जमा करने और फॉर्म में सुधार करने की तारीख आदि का जिक्र किया गया है। नीचे चार्ट में कुछ महत्वपूर्ण तारीखों का के बारे में बताया गया है जो आवेदकों के लिए जानकारी के उद्देश्य से बहुत ही महत्वपूर्ण है  

विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि 01 अगस्त 2026
पंजीकरण/ऑनलाइन आवेदन/शुल्क  जमा करने की प्रारंभिक तिथि03 अगस्त 2026
पंजीकरण/ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि01 सितंबर 2026
पंजीकरण ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि 01 सितंबर 2026
शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 08 सितंबर 2026

UPSSSC PET 2026 क्या है

UPSSSC PET उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय परीक्षा है | उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा ग्रुप C की भर्ती परीक्षा के पहले प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर आगामी UPSSSC की भर्ती परीक्षा में आवेदन कर सकते है।

एक बार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) पास करने के बाद UPSSSC PET  सर्टिफिकेट 3 वर्ष तक मान्य रहता है इसमें आवेदन करने के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं ( हाईस्कूल ) की परीक्षा पास होने अनिवार्य है और आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

UPSSSC PET चयन प्रक्रिया 

UPSSSC PET की परीक्षा में शामिल होने या अच्छा अंक प्राप्त करने से अभ्यार्थी को सीधे नौकरी नहीं मिलती है प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का रिजल्ट आने के बाद यह उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में होने वाली Group C पदों के लिए अलग – अलग भर्ती विज्ञापन जारी करता है।

  • चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से होती है 
  • सबसे पहली PET की परीक्षा में शामिल होना होता है।  
  • आयोग PET का स्कोर कार्ड जारी करता है। 
  • अलग – अलग ग्रुप – C पदों के लिए भर्तियां निकलती है। 
  • पात्र PET अभ्यार्थी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करते है। 
  • आयोग PET स्कोर के आधार पर अभ्यार्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करता है। 
  • मुख्य परीक्षा एवं अन्य चरणों के आधार पर अंतिम चयन किया जाता है 

UPSSSC PET परीक्षा पैटर्न 2026

UPSSSC  प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के आधिकारिक परीक्षा पैटर्न के अनुसार परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते है जो 100 अंक के होते है हर 1 प्रश्न का गलत उत्तर देने पर .25 अंक काट लिए जाते है।  जैसे की इस परीक्षा फॉर्म का आवेदन करने के लिए न्यूनतम 10 वी पास होना अनिवार्य है और जो परीक्षा में विषयों के प्रश्नों का स्तर एनसीईआरटी माध्यमिक/उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा 10वीं और 12वीं तक) के अनुसार ही होता है।  परीक्षा पैटर्न का सम्पूर्ण विवरण नीचे दिया गया है 

प्रश्नों की संख्या100 
कुल मार्क100
नकारात्मक अंकनप्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक काटे जाएंगे।
परीक्षा का तरीकाऑफलाइन
कुल अवधि2 घंटे

Important UPSSSC PET Articles

UPSSSC PET SyllabusUPSSSC PET GK
UPSSSC PET EligibilityUPSSSC PET Exam Centre
UPSSSC PET Certificate ValidityUPSSSC Apply Online Link
UPSSSC PET Notification 2026UPSSSC PET Current Affairs
UPSSSC PET Cut OffUPSSSC PET Best Books
UPSSSC PET Preparation TipsUPSSSC Previous Year Question Papers
UPSSSC PET Exam Date
 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *