UPSSSC Livestock Extension Officer Notification 2026 Out, Check Apply Online Link
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) के अंतर्गत ग्रुप B और ग्रुप C की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत ही अच्छी खबर आई है क्योंकि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुधन प्रसार अधिकारी मुख्य परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है | इसके लिए भर्ती बोर्ड ने 10 अगस्त 2026 को अपने आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 1251 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया, जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते है वे 9 सितम्बर 2026 से आवेदन कर सकते है। आधिकारिक सूचना के आधार पर केवल वही उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते है जिनके पास प्रारंभिक पात्रता परीक्षा ( PET ) 2025 का वैध स्कोर कार्ड है।
पशुधन प्रसार अधिकारी की भर्ती में अनारक्षित वर्ग के 500, अनुसूचित जाति के 254, अनुसूचित जनजाति के 25, अन्य पिछड़ा वर्ग के 345 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 124 पद शामिल हैं। इसके अलावा पशुधन प्रसार अधिकारी की विशेष चयन भर्ती के तहत ओबीसी वर्ग के लिए तीन पद आरक्षित किए गए हैं।
UPSSSC Livestock Extension Officer notification Link Download PDF
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है, जिसमे आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और अन्य शर्तों की जानकारी आयोग की ओर से जारी विस्तृत विज्ञप्ति में देखने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नोटिफिकेशन का लिंक दिया गया है |
UPSSSC पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026
भर्ती बोर्ड ने 10 अगस्त 2026 को अपने आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 1251 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन 9 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। पात्र अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए तय तिथियों में ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।
| विशिष्ट | विवरण |
|---|---|
| परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSC ) |
| पोस्ट नाम | पशुधन विस्तार अधिकारी |
| कुल रिक्तियां | 1,251 |
| पात्रता | PET -2025 के लिए अर्हता प्राप्त उम्मीदवार |
| चयन प्रक्रिया | PET -2025 की शॉर्टलिस्टिंग + मुख्य परीक्षा |
| मुख्य परीक्षा प्रकार | वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न) |
| मुख्य परीक्षा की अवधि | 2 घंटे (120 मिनट) |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती रिक्तियां
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) के अंतर्गत आयोजित जाने वाली पशुधन विस्तार अधिकारी की परीक्षा में कुल 1,251 पद रिक्त है जिसमे वर्गों के अनुसार पदों की संख्या को विभाजित किया गया है | इसमें सामान्य , EWS , अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,251 पदों को विभाजित किया गया है |
| वर्ग | रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
| सामान्य | 500 |
| अनुसूचित जाति ( SC ) | 254 |
| अनुसूचित जनजाति ( ST ) | 25 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग ( OBC ) | 345 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ( EWS ) | 124 |
| विशेष चयन | 3 |
| कुल | 1,251 |
पशुधन प्रसार अधिकारी शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
UPSSSC पशुधन विस्तार अधिकारी की भर्ती परीक्षा में आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वी ( इंटरमीडिएट ) की परीक्षा पास होना अनिवार्य है , इसके आलावा उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय/कॉलेज से पशुधन विस्तार में दो वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए और उम्मीदवार के पास UPSSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए तभी वह इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है।
UPSSSSC प्रारंभिक पात्रता परीक्षा ( PET ) का स्कोर कार्ड 3 साल के लिए मान्य होता है। पशुधन विस्तार अधिकारी की भर्ती परीक्षा में आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 1 जुलाई 2026 से ली जाएगी, जिसमे आवेदक की आयु 1 जुलाई 2026 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट भी दी गई है। इस भर्ती में आवेदन केवल ऑनलाइन UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर होगी और सभी वर्गों के लिए आवेदन शुक्ल 25 रूपये है जो ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जायेगा |
UPSSSC Livestock Extension Officer परीक्षा महत्वपूर्ण तिथियाँ
UPSSSC पशुधन विस्तार अधिकारी की भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियों के बार में दिया गया है |
| विशिष्ट | तिथियाँ |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 10 अगस्त, 2026 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 9 सितंबर, 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 29 सितंबर, 2026 |
| सुधार/शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि | 6 अक्टूबर, 2026 |
