UPSSSC PET के लिए योग्यता क्या होती है?, Age Limit and Qualification
UPSSSC PET 2026 उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 1 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है | ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3/8/2026 से शुरू है और आवेदन की अंतिम तिथि 1/9/2026 तक है और अगर फॉर्म में कुछ गड़बड़ी है तो उसे ठीक करने के लिए अतिरिक्त समय भी दिया गया है जो 8/9/2026 तक है |
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSC ) द्वारा आयोजित PET की परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा 10 वीं ( हाईस्कूल ) की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है | आधिकारिक सूचना के आधार पर उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 से 18 से 40 वर्ष बीच होनी चाहिए और साथ ही SC / ST और OBC उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, दिव्यांगजन वर्ग (PWD) उम्मीदवारों को 15 वर्ष की छूट, कुशल खिलाड़ी को 5 वर्ष की छूट और पूर्व सैनिक को 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलती है |
UPSSSC PET के लिए योग्यता
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSC ) द्वारा आयोजित PET की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 10 वीं ( हाईस्कूल ) की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है |
योग्यता की कोई अधिकतम सीमा नही है चाहे वह उम्मीदवार इंटरमीडिएट, स्नातक या यहाँ तक कि स्नातकोत्तर जैसी उच्च योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है बस शर्त यह है की न्यूनतम शिक्षा 10 वीं ( हाईस्कूल ) की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो |
UPSSSC PET के लिए आयु सीमा
UPSSSC PET 2026 का फॉर्म आवेदन करने के उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 से 18 से 40 वर्ष बीच होनी चाहिए और इसके साथ ही कुछ आरक्षण प्राप्त उम्मीदवारों को उम्र में छूट भी मिलती है |
सामान्य वर्ग वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में कोई छूट नही है इनकी उम्र 1 जुलाई 2026 से 18 से 40 वर्ष बीच ही होनी चाहिए तभी वो फॉर्म आवेदन कर सकते है लेकिन इसके साथ ही आरक्षण प्राप्त उमीदवार जैसे
| वर्ग | आयु में छूट |
| एससी/एसटी/ओबीसी | सरकारी नियमो के अनुसार ( 5 वर्ष ) |
| दिव्यांगजन वर्ग (PWD) | 15 वर्ष |
| कुशल खिलाड़ी को 5 | 5 वर्ष |
| पूर्व सैनिक | 3 वर्ष |
इन्ही आधार पर उम्मीदवारों को आरक्षण के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी |
UPSSSC PET Nationality
यूपीएसएसएससी पीईटी ( UPSSSC PET ) परीक्षा का आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारतीय होना अनिवार्य है इसके आलावा किसी भी अन्य देश का उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन नही कर सकता है |
नोटिफिकेशन में यह बात नही कहा गया है की उम्मीदवार उत्तर प्रदेश का ही निवासी होना चाहिए,
भारत के किसी भी राज्य का उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदान कर सकता है |
अन्य राज्य वाले उम्मीदवारों को आरक्षण नही मिलेगा वो सभी जनरल श्रेणी में गिने जाएंगे
UPSSSC PET Number of Attempts
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) द्वारा आयोजित पीईटी ( PET ) परीक्षा में कोई भी उम्मीदवार कितनी बार परीक्षा में शामिल हो सकता है इस पर आयोग द्वारा कोई विशिष्ट जानकारी नही है | परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 से 18 से 40 वर्ष बीच होनी चाहिए और साथ ही जिनको उम्र में आरक्षण मिला है वे सभी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो सकते है |
Important UPSSSC PET Articles

