UPSSSC PET Apply Online 2026 Started at upsssc.gov.in, Check Application Fee and Last Date

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों के एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है क्योंकि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) के द्वारा आयोजित की जाने वाली PET की परीक्षा का नोटिफिकेशन 1 अगस्त 2026 को जारी हो चुका है। जिसमे आवेदन करने की तारीख 3 अगस्त 2026 से 1 सितम्बर 2026 तक है जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते है वो समय रहते ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इसका आवेदन का सकते है। 

आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा 10 वीं ( हाईस्कूल ) की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है और अभ्यार्थी की उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 से 18 से 40 वर्ष बीच होनी चाहिए। 

UPSSSC PET Apply Online 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) के द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C और ग्रुप D की भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए PET की परीक्षा पास करनाअनिवार्य है बिना इसके UPSSSC के अंतर्गत आने वाली भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर सबसे पहले OTR ( वन टाइम रजिस्ट्रेशन ) करना होगा जिसमे कुछ बेसिक जानकारी देनी होगी फिर उसके बाद आवेदन कर सकते है। 

UPSSSC PET Application Form 2026- Overview

UPSSSC PET (Preliminary Eligibility Test) 2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित एक पात्रता परीक्षा है। जिसके अन्तर्गत्त ग्रुप C और ग्रुप D पदों के लिए भर्तियाँ होती है | जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) के अनतर्गत आने वाली परीक्षाओ  में शामिल होना चाहते है तो उन्हें PET की परीक्षा पास करना अनिवार्य है |

परीक्षा का नाम UPSSSC PET 2026
आयोजित करने वाली संस्था उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 
परीक्षा का प्रकार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (Eligibility Test) 
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन 
आवेदन प्रारंभ 3/8/2026
आवेदन की अंतिम तिथि 1/9/2026
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल (10वीं) पास 
प्रश्नों की संख्या 100 
कुल अंक 100 
परीक्षा की अवधि 2 घंटे 
नेगेटिव मार्किंग 1/4
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in

UPSSSC PET Apply Online Link

UPSSSC PET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है जो भी उमीदवार PET की परीक्षा में शामिल होना चाहते है वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। 

ऑनलाइन आवेदन करने लिए सबसे पहले OTR ( वन टाइम रजिस्ट्रेशन ) करना अनिवार्य है जिसमे 10वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र, सक्रिय मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी, और एक पहचान पत्र आवश्यक है।  OTR होने के बाद ही फॉर्म भरने की आगे की प्रक्रिया होगी, नीचे UPSSSC PET 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक दिया गया है। 

UPSSSC PET Apply Online Link

How to Apply Application Form 2026 Online Steps?

UPSSSC PET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के मुख्य चरण OTR ( वन टाइम रजिस्ट्रेशन ) करना, लॉगिन और फॉर्म भरना और अंतिम चरण शुल्क का भुगतान करना है। नीचे एक क्रम से आवेदन करने की प्रक्रिया को समझया गया है

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएँ 
  • होम पेज पर OTR वाले लिंक पर क्लिक करे 
  • OTR में अपना बेसिक जानकरी भरे और सबमिट करके लॉग इन आईडी प्राप्त करें 
  • OTR पूर्ण होने के बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर से पोर्टल लॉगइन करें 
  • इसके बाद अपनी सभी जानकरी भरे 
  • फोटो,हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज की कॉपी अपलोड करें 
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट करें
  • फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें |

UPSSSC PET Application Fee

UPSSSC PET 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा | शुल्क का भुगतान ऑनलाइन बैंकिंग, डेविड / क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से किया जा सकता है |

कैटेगरी के अनुसार शुल्क की राशि 

कैटेगरी शुल्क 
सामान्य , OBC185
अनुसूचित जाति ( SC ) अनुसूचित जनजाति ( ST )95
दिव्यांगजन 25

Documents Required for UPSSSC PET Application Form

UPSSSC PET 2026 का आवेदन करने के लिए आपके पास सभी जरुरी दस्तावजे होने अनिवार्य है अन्यथा आप आवेदन नही कर पाएंगे |जरुरी दस्तावेज में जैसे एक फोटो पहचानपत्र ( आधार कार्ड ), मोबाईल नंबर, ईमेल आईडी, 10th की मार्कशीट या प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज़ रंगनी फोटो, स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर, जाति प्रमाणपत्र ( यदि लागू हो ), निवास प्रमाण पत्र और  PwBD (दिव्यांग) प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो ) इन सभी दस्तावेज के साथ Application Form पूर्ण कर सकते है |

UPSSSC PET Photo and Image Size

फॉर्म का आवेदन करने के लिए अभ्यार्थियों को फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने में सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है | इसमें इमेज jpg या jpeg फ़ॉर्मैट में होनी चाहिए और उसका साइज़ 3.5 cm x 4.5 cm होना चाहिए। फ़ोटो का साइज़ 50 Kb से 100 Kb के बीच होना चाहिए, जबकि सिग्नेचर इमेज का साइज़ 30 Kb से 50 Kb के बीच होना चाहिए। इस आधार पर अगर फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना होता है |

Important UPSSSC PET Articles

UPSSSC PET SyllabusUPSSSC PET GK
UPSSSC PET EligibilityUPSSSC PET Exam Centre
UPSSSC PET Certificate ValidityUPSSSC Apply Online Link
UPSSSC PET NotificationUPSSSC PET Current Affairs
UPSSSC PET Cut OffUPSSSC PET Best Books
UPSSSC PET Preparation TipsUPSSSC Previous Year Question Papers
UPSSSC PET Exam Date
 
Amazon Deals with blue background

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *