वचन – परिभाषा, प्रकार, उदहारण और उपयोग Numbers in Hindi

वचन किसे कहते है?

शब्द के जिस रूप से एक या एक से अधिक व्यक्ति, वस्तु या प्राणी का बोध होता है, उसे वचन कहते हैं।

हिन्दी में सामान्यतः दो वचन होते है

वचन के प्रकार

1 . एकवचन 

2 . बहुवचन 

 एकवचन –

शब्द के जिस रूप से उसके एक संख्या का होने का बोध हो उसे एकवचन कहते है |

उदाहरण – 

लड़का, लड़की, बच्चा, किताब, कलम, कुर्सी, मेज, कमरा, घर, विद्यालय, शिक्षक, छात्र, किसान, मजदूर, पेड़, पौधा, फूल, फल, पक्षी, गाय, घोड़ा, बकरी, कुत्ता, बिल्ली, शेर, हाथी, नदी, पहाड़, सड़क, गाड़ी, बस, कार, साइकिल, गेंद, खिलौना, कपड़ा, जूता, टोपी, घड़ी, मोबाइल, कंप्यूटर, पंखा, दरवाजा, खिड़की, चिड़िया, मछली, रोटी, थाली, गिलास, चम्मच, बालक

सदा एकवचन में प्रयोग होने वाले शब्द –  आकाश, वायु, पानी, दूध, घी, तेल, सोना, चाँदी, आग, धूप, वर्षा, गर्मी, सर्दी, बचपन, यौवन, बुढ़ापा, ईमानदारी, सत्य, प्रेम, घृणा, क्रोध, दया, अहंकार, भूख, प्यास, नींद, सुख, दुख, ज्ञान, साहित्य

बहुवचन –

शब्द के जिस रूप से एक से अधिक वस्तुओं अथवा व्यक्तियों का ज्ञान हो उसे बहुवचन कहते है |

उदाहरण – 

लड़कियाँ, बच्चे, पुस्तकें, नदियाँ, पहाड़ियाँ, गायें, चिड़ियाँ, मछलियाँ, कुर्सियाँ, मेजें, सड़कें, गाड़ियाँ, महिलाएँ, बहुएँ, बेटियाँ, रोटियाँ, सब्जियाँ, कहानियाँ, कविताएँ, भाषाएँ, वस्तुएँ, आँखें, उँगलियाँ, रातें, शाखाएँ, पत्तियाँ, तितलियाँ, गुड़ियाँ, चूड़ियाँ, चाबियाँ

सदा बहुवचन में प्रयोग होने वाले शब्द –  प्राण, दर्शन, आँसू, दाँत, बाल, नेत्र, कान, हाथ-पाँव, कपड़े, आशीर्वाद, होश, समाचार, हस्ताक्षर, दस्तखत, दर्शक, लोग, जनता, सामान, खर्चे, संस्कार

 
July 2026 Current affairs