बिहार में कुल कितने जिले है? क्या आप उन सभी का नाम जानते है?

बिहार में होने वाली राज्य स्तरीय परीक्षा या अन्य परीक्षाओ में बिहार के जिलों के बारे में अधिकतर प्रश्न बनते है जैसे की बिहार में कितने जिले है, कितने मंडल है तथा बिहार के कुछ चर्चित जिलों के बारे में तो आइये इन सभी प्रश्नो के बारे में जानते है।
बिहार भारत के उत्तर – पूर्वी भाग में फैला एक ऐतिहासिक राज्य है।

22 मार्च 1912 को अंग्रेजों ने बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग करके बिहार को एक नए प्रांत के रूप में बनाया था। 15 नवंबर 2000 को बिहार पुनर्गठन अधिनियम के तहत बिहार के 18 जिलों को अलग करके झारखण्ड भारत का 28 राज्य बना।

बिहार राज्य का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 94,163 वर्ग किलोमीटर जो भारत के कुल क्षेत्रफल का 2.86 प्रतिशत है, वर्तमान समय में बिहार में कुल 38 जिले है। जनसंख्या के आधार पर बिहार भारत का तीसरा सबसे बड़ा तथा क्षेत्रफल के हिसाब से बिहार भारत का 12 वां सबसे बड़ा राज्य है |

बिहार के कुल जिले

वर्तमान समय में बिहार में कुल 38 जिले इस प्रकार है |

कॉलम 1 कॉलम 2 कॉलम 3
1. अररिया 14. गया 27. पटना
2. अरवल 15. गोपालगंज 28. पूर्णिया
3. औरंगाबाद 16. जमुई 29. रोहतास
4. बांका 17. जहानाबाद 30. सहरसा
5. बेगूसराय 18. कैमूर 31. समस्तीपुर
6. भागलपुर 19. कटिहार 32. सारण
7. भोजपुर 20. खगड़िया 33. शेखपुरा
8. बक्सर 21. किशनगंज 34. शिवहर
9. दरभंगा 22. लखीसराय 35. सीतामढ़ी
10. पूर्वी चंपारण 23. मधेपुरा 36. सीवान
11. गया 24. मधुबनी 37. सुपौल
12. मुंगेर 25. मुजफ्फरपुर 38. वैशाली
13. नवादा 26. नालंदा

बिहार राज्य का इतिहास

प्राचीन इतिहास में बिहार एक अहम् स्थान स्थान रहा है, बिहार भगवन गौतम बुद्ध की मुख्य कर्मभूमि रही है। भगवान गौतम बुद्ध को बिहार के बोधगया में निरंजना नदी के तट पर एक पीपल वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। भगवान बुद्ध ने बिहार में कई उपदेश दिए थे और इनका महापरिनिर्वाण भी बिहार में ही हुआ था।

बिहार राज्य का नाम बौद्ध भिछुओ के निवास स्थान विहार से लिया गया है और इसके आलावा सिक्खो के अंतिम ( 10 वें ) गुरु ‘ गुरु गोविन्द सिंह ‘ का जन्म बिहार के हरमिंदर में हुआ था।

इसे भी पढ़िए – मध्य प्रदेश में कुल कितने जिले है?

बिहार में स्थित नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना 5वीं शताब्दी (लगभग 427 ईस्वी) में गुप्त वंश के सम्राट कुमारगुप्त प्रथम द्वारा की गई थी।

यह विश्व के सबसे पुराने आवसीय विश्विद्यालयों में से एक था, जहां पर पूरी दुनिया के कोने – कोने से लोग आकर शिक्षा ग्रहण करते थे, यहाँ बौद्ध दर्शन, वेद, चिकित्सा, गणित, खगोलशास्त्र, तर्कशास्त्र और आयुर्वेद की शिक्षा दी जाती थी।इसीलिए बिहार राज्य का प्राचीन इतिहास में अहम् स्थान है।

बिहार का सबसे बड़ा जिला

क्षेत्रफल के हिसाब से बिहार का सबसे बड़ा जिला पश्चिम चंपारण है जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 5,228 वर्ग किलोमीटर, यह बिहार के उत्तर-पश्चिमी छोर पर स्थित है और इसकी सीमा नेपाल देश और उत्तर प्रदेश राज्य से मिलती है। और जनसंख्या के आधार पर बिहार का सबसे बड़ा जिला पटना है।

बिहार का सबसे छोटा जिला

क्षेत्रफल की दृष्टि बिहार का सबसे छोटा जिला शिवहर है, जिसका कुल क्षेत्रफल 443 वर्ग किलोमीटर है और यह जिला यह जिला सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर जिलों से घिरा हुआ। जनसँख्या के आधार पर ( 2011 की जनगणना के अनुसार ) बिहार का सबसे छोटा जिला शेखपुरा है।

बिहार राज्य के मंडल तथा मंडलों के अंतर्गत आने वाले जिले

वर्तमान समय में बिहार राज्य में कुल 38 जिले है तथा प्रशासनिक सुविधा के लिए बिहार को 9 मंडलों में बांटा गया है, हर मंडल का नेतृत्व एक प्रमंडलीय आयुक्त करता है। बिहार का सबसे बड़ा मंडल तिरहुत प्रमंडल है जिसमे कुल 6 जिले शामिल है और इसका मुख्यालय मुजफ्फरपुर में स्थित है।

बिहार के 9 मंडलों के अंतर्गत आने वाले जिले कुछ इस प्रकार से है।

प्रमंडल (मुख्यालय) अंतर्गत आने वाले जिले
1. पटना प्रमंडल (पटना) पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर
2. मगध प्रमंडल (गया) गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद
3. सारण प्रमंडल (छपरा) सारण, सीवान, गोपालगंज
4. तिरहुत प्रमंडल (मुजफ्फरपुर) मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली
5. दरभंगा प्रमंडल (दरभंगा) दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर
6. कोसी प्रमंडल (सहरसा) सहरसा, मधेपुरा, सुपौल
7. पूर्णिया प्रमंडल (पूर्णिया) पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज
8. भागलपुर प्रमंडल (भागलपुर) भागलपुर, बांका
9. मुंगेर प्रमंडल (मुंगेर) मुंगेर, जमुई, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय

बिहार के कुछ महत्वपूर्ण जिले

1 . गया – बिहार का गया जिला धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र स्थान है। यह जिला फल्गु नदी के किनारे स्थित है जो बिहार की राजधानी पटना से 100 किलोमीटर की दूरी पर है।

इस जिले को मोक्ष भूमि, ज्ञान भूमि और पितृभूमि कहा जाता है क्योंकि यहाँ पर भगवान गौतम बुद्ध को बोधगया में निरंजना नदी के तट पर एक पीपल वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यह बौद्ध धर्म का पवित्र स्थल है और महाबोधि मंदिर भी इसी जिले में स्थित है।

2. पटना – पटना बिहार की राजधानी है, यह मौर्य और गुप्त वंश समेत कई प्राचीन साम्राज्यों की राजधानी रहा है। प्राचीन समय में इसे पाटलिपुत्र कहा जाता था। सिक्खो के अंतिम ( 10 वें ) गुरु ‘ गुरु गोविन्द सिंह ‘ का जन्म बिहार के इसी जिले में हुआ था इसीलिए यह जिला ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी बहुत महत्वपूर्ण है।

3. नालंदा – नालंदा जिला ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि 5वीं शताब्दी (लगभग 427 ईस्वी) में गुप्त वंश के सम्राट कुमारगुप्त प्रथम ने यहाँ पर नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की थी जहाँ पर पर बौद्ध दर्शन, वेद, चिकित्सा, गणित, खगोलशास्त्र, तर्कशास्त्र और आयुर्वेद की शिक्षा दी जाती थी।इसीलिए बिहार राज्य का प्राचीन इतिहास में अहम् स्थान है।

बिहार राज्य के जिले FAQs

प्रश्न – बिहार राज्य की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर – 22 मार्च 1912 को अंग्रेजों ने बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग करके बिहार एक अलग राज्य बनाया था

प्रश्न – बिहार राज्य कुल कितने जिले है?

उत्तर – बिहार में कुल 38 जिले है

प्रश्न – बिहार राज्य  में कुल कितने संभाग ( मंडल ) है?

उत्तर – 9 संभाग ( मंडल ) है

प्रश्न – बिहार की राजधानी पटना किस नदी के किनारे स्थित है?

उत्तर – गंगा नदी के दक्षिणी तट पर

प्रश्न – बिहार के नालंदा में नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी?

उत्तर – गुप्त वंश के सम्राट कुमारगुप्त प्रथम ने

प्रश्न – भगवान गौतम बुद्ध को किस जिले में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी?

उत्तर – गया जिले में स्थित बोधगया नामक स्थान पर

प्रश्न – बिहार का सबसे बड़ा मंडल ( संभाग ) कौन है?

उत्तर – तिरहुत प्रमंडल जिसमे कुल 6 जिले शामिल है