लाल किला किसने बनवाया था और क्या है इसकी खासियत? Who built Red Fort?

लाल किला भारत के दिल्ली शहर के पुराने दिल्ली क्षेत्र में स्थित एक ऐतिहासिक मुगल किला है। जब मुगल वंश के पांचवे मुगल शासक शाहजहां ने अपनी राजधानी आगरा से दिल्ली (शाहजहानाबाद) स्थानांतरित करने का निर्णय लिया तो उसके बाद वर्ष 1639 में लाल किले के निर्माण का आदेश दिया और वर्ष 1648 में यह पूर्ण रूप से बनकर तैयार हुआ

इस लाल किले का डिजाइन उस्ताद अहमद लाहौरी ने किया था, यह किला लाल बलुवा रंग के पत्थर से बना है इसीलिए इसे लाल किला नाम दिया गया था। लाल किला पुरानी दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थिति है, यह अपने वास्तुकला, इतिहास और सांस्कृति महत्त्व के कारण प्रसिद्द है इसी कारण इसे वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ( UNESCO ) में शामिल किया गया था।

लाल किला मुगल बादशाहों का राजनितिक केंद्र के साथ औपचारिक केन्द्र भी हुआ करता था जिस पर 200 वर्षो तक मुग़ल वंश के शासको का राज था।

लाल किला किसने बनवाया था?

वर्ष 1648 में इसे मुगल वंश के पांचवे मुगल शासक शाहजहां के द्वारा बनवाया गया था मुख्य रूप से इसका डिजाइन उस्ताद अहमद लाहौरी ने तैयार किया था। लाल किला शाहजहाँ के शासनकाल की मुगल वास्तुकला का एक प्रमुख उदाहरण है, जिसमें फारसी और भारतीय स्थापत्य शैलियों का मिश्रण है और सबसे प्रसिद्द मोती मस्जिद भी इसी के अंदर बना है।

यह हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। वर्ष 2007 में इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया, भारत के प्रधानमंत्री हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर यहीं से राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और राष्ट्र को संबोधित करते हैं।

लाल किले का इतिहास

एक समय था, जब 3000 लोग इस इमारत समूह में रहा करते थे लेकिन1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद इस किले को ब्रिटिश सेना ने कब्ज़ा क्र लिया और इसे मुख्यालय के रूप में प्रयोग किया जाने लगा था। 15 अगस्त 1947 में स्वतंत्रता के बाद भारतीय सेना ने इस किले का नियंत्रण ले लिया था, बाद में दिसम्बर 2003 में, भारतीय सेना ने इसे भारतीय पर्यटन प्राधिकारियों को सौंप दिया।

लाल किले पर पहली बार भारतीय झंडा कब फहराया गया था?

15 अगस्त 1947 को देश आजादी मिलने के बाद पंडित जवाहलाल नेहरू के द्वारा 16 अगस्त 1947 को पहली बार कल किले पर भातरीय झंडा फहराया गया था। इसके बाद ही हर स्वतंत्रता दिवस ( 15 अगस्त ) के अवसर पर झंडा फहराने और राष्ट्र को सम्बोधित करने की प्रक्रिया की शुरुआत हुई।

इस खूबसूरत पल का अपना अलग ही राजनीतिक और भावनात्मक संदेश था. लाल किला अब किसी विदेशी सत्ता का प्रतीक नहीं, बल्कि आजाद भारत की पहचान बन चुका था यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय था |

लाल किले की खासियत

लाल किला मुख्य रूप से लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है। इसके अलावा किले के अंदर बने कुछ खास महलों और संरचनाओं में संगमरमर का भी उपयोग किया गया है। लाल किला का पुराना नाम ‘किला-ए-मुबारक’ है लेकिन लाल बलुआ पत्थर से बनने के कारण इसे लाल किला कहा जाने लगा।

लाल किले के अंदर कुछ संग्रहालय भी हैं, जिन्हें सामूहिक रूप से ‘क्रांति मंदिर’ भी कहा जाता है। ये सभी संग्रहालय भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और यहाँ के स्मारकों की जानकारी देते हैं, इनमे से कुछ संग्रहालय जैसे “रक्त चित्रों” का एक संग्रहालय है जो 20वीं सदी के भारतीय शहीदों की कहानियों को बयां करता है, साथ ही एक पुरातत्व संग्रहालय और एक भारतीय युद्ध स्मारक संग्रहालय भी है।

लाल किला यमुना नदी के किनारे स्थित है। लाल किले में सबसे प्रसिद्द मोती मस्जिद का निर्माण मुगल बादशाह औरंगजेब द्वारा 1659-1660 के दौरान करवाया गया था। लाल किले के मुख्य प्रवेश द्वार को लाहौरी गेट कहा जाता है।

लाल किले के अंदर स्थित मीना बाजार की स्थापना 17वीं शताब्दी में मुगल सम्राट शाहजहां ने 1646 में करवाई थी,यह केवल शाही परिवार की महिलाओं और खास मेहमानों के लिए बनवाया गया था। आम लोगों को इस बाजार में आने की अनुमति नहीं थी

Red fort related questions in Hindi

लाल किला FAQs

प्रश्न – लाल किले का स्थापना कब हुई थी?

उत्तर – 1639 में लाल किला बनना आरम्भ हुआ था तथा 1648 में यह पूर्ण रूप से बनकर तैयार हुआ

प्रश्न – लाल किले का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर – मुगल वंश के पांचवे मुगल शासक शाहजहां ने

प्रश्न – लाल किले का मुख्य वास्तुकार कौन था?

उत्तर – उस्ताद अहमद लाहौरी लाल किले का मुख्य वास्तुकार था

प्रश्न – किस नदी के किनारे स्थित है?

उत्तर – यमुना नदी

प्रश्न – लाल किला किस शहर में स्थित है?

उत्तर – भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में

प्रश्न – लाल किले पर पहली बार भारतीय झंडा कब फहराया गया था?

उत्तर – पंडित जवाहलाल नेहरू के द्वारा 16 अगस्त 1947 को

प्रश्न – लाल किले को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कब घोषित किया गया?

उत्तर – वर्ष 2007 में

प्रश्न – लाल किले का पुराना नाम क्या था?

उत्तर – किला-ए-मुबारक