हिमाचल प्रदेश में कुल कितने जिले है? जानिए उन सभी का नाम?

हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत है और यह भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग ने स्थित एक खूबसूरत राज्य है। हिमाचल प्रदेश कुल क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किलोमीटर है जो भारत के कुल भगौलिक क्षेत्रफल लगभग 1.7% है । हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जिसे पहाड़ो की रानी कहा जाता है।

15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश राज्य की स्थापना मुख्य कमिश्नर प्रांत के रूप में हुई लेकिन 25 जनवरी 1971 को इसे भारत के 18वें पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। प्रत्येक 15 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिमाचल प्रदेश 6 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख और 1 देश चीन से अपने सीमा साझा करता है।

यह राज्य प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है और यह विश्व के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर शिमला, मनाली, धर्मशाला, कसोल और डलहौजी कैसे प्रसिद्द पर्यटन स्थल है जो प्रत्येक वर्ष लाखो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

वर्तमान समय समय में हिमाचल प्रदेश में कुल 12 जिले जिले है। राज्य का ज्यादातर हिस्सा उंची पर्वत श्रृंखलाओं, गहरी घाटियों, सुंदर झरनों और हरियाली से भरा है।

हिमाचल प्रदेश के कुल जिलों की सूची

वर्तमान समय समय में हिमाचल प्रदेश में कुल 12 जिले जिले है|

क्रमांक हिमाचल प्रदेश के जिले
1                चंबा
2                कांगड़ा
3                लाहौल-स्पीति
4                 कुल्लू
5                 मंडी
6                 ऊना
7                 बिलासपुर
8                 हमीरपुर
9                 किन्नौर
10                 शिमला
11                 सिरमौर
12                 सोलन

हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला

क्षेत्रफल की दृष्टि से लाहौल – स्पीति हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला जिला जिसका कुल क्षेत्रफल 13,835 वर्ग किलोमीटर है और जनसँख्या के आधार पर ( 2011 की जनगणना के अनुसार ) सबसे बड़ा जिला कांगड़ा है।

List of Himachal Pradesh District

हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा जिला

क्षेत्रफल के आधार पर हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा जिला हमीरपुर है जिसका कुल क्षेत्रफल 1,118 वर्ग किलोमीटर है और 2011 के जनगणना के अनुसार जनसँख्या के आधार पर हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा जिला लाहौल – स्पीति है।

मंडलो के अंतर्गत आने वाले हिमाचल प्रदेश के जिले

हिमाचल प्रदेश में कुल 12 जिले है था प्रशासनिक सुविधा के लिए इसे 3 मंडलो में बाँटा गया है। क्षेत्रफल के आधार पर राज्य का सबसे बड़ा प्रशासनिक मंडल मंडी है जिसके अंतर्गत कुल 5 जिले आते है।

मंडलो के अंतर्गत के आने वाले हिमाचल प्रदेश के जिले।

मंडल अंतर्गत आने वाले जिले
शिमला मंडल शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर
मंडी मंडल मंडी, बिलासपुर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, हमीरपुर
कांगड़ा मंडल कांगड़ा, चंबा, ऊना,

हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण जिले

1. हमीरपुर – हमीरपुर जिले का मुख्यालय हमीरपुर नगर में है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 1,118 वर्ग किलोमीटर है, यह हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा जिला है। इसे जिले को वीर भूमि के नाम से भी जाना जाता है और यह हिमाचल प्रदेश का सबसे समृद्ध जिला है।

2. कुल्लू – हिमाचल प्रदेश का यह जिला अपने प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र की सबसे बड़ी घाटी कुल्लू घाटी इसी के नाम से जानी जाती है जिसे “देवताओं की घाटी” भी कहा जाता है।

3. कांगड़ा – इस जिले में स्थित धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम दुनिया के सबसे सुंदर और ऊंचे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदानों में से एक है। जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई 1,457 मीटर है इस स्टेडियम के पीछे धौलाधार की बर्फीली पहाड़ियां दिखाई देती जो इसे और भी सुन्दर बनाती है।

हिमाचल प्रदेश के जिले FAQs

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश राज्य की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर – 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश राज्य की स्थापना हुई थी

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा कब दिया गया था?

उत्तर – 25 जनवरी 1971 को

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश में कुल कितने जिले है?

उत्तर – वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश में कुल 12 जिले है

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा प्रशासनिक मंडल मंडल कौन है?

उत्तर – मंडी मंडल, इसके अंतर्गत 5 जिले ( मंडी, बिलासपुर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, हमीरपुर ) आते है

प्रश्न – दुनिया के सबसे सुंदर और ऊंचे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदानों में से एक धर्मशाला क्रिकेट ग्राउंड (HPCA स्टेडियम) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर – कांगड़ा