उत्तराखंड में कुल कितने जिले है? और ये उत्तर प्रदेश से कब अलग हुआ?

उत्तराखंड भारत का एक पहाड़ी राज्य है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह राज्य 28°44′ से 31°28′ उत्तरी अक्षांश और 77°35′ से 81°01′ पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सुंदर हिल स्टेशन के लिए विश्वप्रसिद्ध है। 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के13 पहड़ी जिलों को काटकर भारत के 27 वे राज्य के रूप में उत्तराखंड ( उत्तरांचल ) की स्थापना हुई थी।

वर्ष 2000 से 2006 तक इसे उत्तरांचल नाम से ही जाना जाता था लेकिन स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2007 में राज्य का नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया दिया गया। यह राज्य प्राकृतिक सौन्दर्य, पर्वतीय स्थल, धार्मिकता, और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है।
वर्तमान समय में उत्तराखंड में 13 ज़िले है। राज्य की शीतकालीन राजधानी देहरादून और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण है। राज्य का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 53,483 वर्ग किलोमीटर है जो भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 1.6 प्रतिशत है।
भारत की दो सबसे महत्वपूर्ण नदियाँ गंगा और यमुना इसी राज्य में जन्म लेतीं हैं।

जिनमे से गंगा नदी उद्गम उत्तराखंड मुख्य रूप से देवप्रयाग में भागीरथी और अलकनंदा नदियों के संगम से होता है और यमुना नदी का उद्गम उत्तराखंड के यमुनोत्री ग्लेशियर से होता है। इस राज्य में बद्रीनाथ, केदारनाथ, हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे प्रसिद्द तीर्थ स्थल होने के नाते उत्तराखंड को देवभूमि ( देवो की भूमि ) कहा जाता है।

उत्तराखंड के कुल जिले

वर्तमान समय में उत्तराखंड में कुल 13 ज़िले है |

क्रमांक जिले का नाम
1 अल्मोड़ा
2 बागेश्वर
3 चमोली
4 चंपावत
5 देहरादून
6 हरिद्वार
7 नैनीताल
8 पौड़ी गढ़वाल
9 पिथौरागढ़
10 रुद्रप्रयाग
11 टिहरी गढ़वाल
12 उधम सिंह नगर
13 उत्तरकाशी

उत्तराखंड के कुछ महत्वपूर्ण जिले

वर्तमान समय में उत्तराखंड में कुल 13 ज़िले है | इनमे से कुछ ऐसे ज़िले भी है जो अपनी प्राकृतिक सौन्दर्य, पर्वतीय स्थल, धार्मिकता, और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है।

1. देहरादून – देहरादून उत्तराखंड की राजधानी है। प्रसिद्द हिल स्टेशन मसूरी इसी ज़िले में है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विख्यात है और यह हर साल लाखो पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ का सहस्त्रधारा, टपकेश्वर महादेव मंदिर और रॉबर गुफा भी काफी मशहूर है।

2. नैनीताल – यह एक प्रसिद्द झीलों वाला जिला है और यह अंग्रेजो के समय से ही प्रसिद्द पर्यटक स्थल रहा है। इसकी इसी विशेषता के कारण इसे झीलों का जिला कहा जाता है, नैना देवी का मंदिर भी इसी ज़िले में है और यहाँ पर आने वाले पर्यटक बोटिंग का लुफ्त उठाते है। जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान भी इसी जिले में है।

3. हरिद्वार – उत्तराखंड के हरिद्वार ज़िले को भगवान का द्वार कहा जाता है। यहाँ पर हर की पैड़ी, चंडी देवी मंदिर, मानसा देवी मंदिर और शांतिकुंज जैसे प्रसिद्द स्थान है।

4. चमोली – उत्तराखंड के इस ज़िले में भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी नंदा देवी स्थित है, जिसकी ऊंचाई 7,817 मीटर है। चार धामों में 1 बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब का गुरुद्वारा और फूलों की घाटी है। फूलो की घाटी को वर्ष 2005 में यूनेस्को (UNESCO) द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।

Uttarakhand District List

उत्तराखंड राज्य के मंडल तथा मंडलों के अंतर्गत आने वाले जिले

वर्तमान समय में उत्तराखंड में कुल 13 ज़िले तथा 2 मंडल है।

मंडल एवं उसके अंतर्गत आने वाले जिले
गढ़वाल मंडल — देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग
कुमाऊँ मंडल — अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर

उत्तराखंड का सबसे बड़ा जिला

क्षेत्रफल के हिसाब से उत्तराखंड का सबसे बड़ा जिला चमोली है जिसका कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 8,030 वर्ग किलोमीटर है तथा जनसँख्या के आधार पर सबसे बड़ा जिला ( 2011 की जनगणना के अनुसार ) हरिद्वार है।

उत्तराखंड का सबसे छोटा जिला

क्षेत्रफल के हिसाब से उत्तराखंड का सबसे छोटा जिला चंपावत है जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 1,766 वर्ग किलोमीटर है। चंपावत जिला कुमाऊ मंडल के अंतर्गत आता है और इसकी सीमा नेपाल देश के साथ भी लगती है। 2011 के जनगणना के अनुसार रुद्रप्रयाग राज्य का सबसे छोटा जिला।

उत्तराखंड राज्य के जिले FAQs

प्रश्न – उत्तराखंड राज्य की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर – 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के13 जिलों पहड़ी जिलों को काटकर भारत के 27 वे राज्य के रूप में उत्तराखंड ( उत्तरांचल ) की स्थापना हुई थी।

प्रश्न – प्रसिद्द हिल स्टेशन मसूरी उत्तराखंड के किस जिले में है?

उत्तर – देहरादून

प्रश्न – उत्तराखंड राज्य का नाम किस वर्ष उत्तरांचल से उत्तराखंड रखा गया था?

उत्तर – वर्ष 2007 में

प्रश्न – उत्तराखंड के किस स्थान से भागीरथी और अलकनंदा नदी मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती है?

उत्तर – देव्रप्रयाग

प्रश्न – यूनेस्को स्थल फूलों की घाटी उत्तराखंड के किस जिले में है?

उत्तर – चमोली

प्रश्न – उत्तराखंड राज्य का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल कितना है?

उत्तर – राज्य का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 53,483 वर्ग किलोमीटर है जो भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 1.6 प्रतिशत है।

प्रश्न – उत्तराखंड राज्य कितने देशो के साथ सीमा साझा करता है?

उत्तर – उत्तराखंड दो देशो, चीन (तिब्बत) और नेपाल के साथ सीमा साझा करता है